महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं 40 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ वो ठाणे स्थित डोंबिवली के एक इंडस्ट्रियल इलाके में बनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज लगभग तीन किलोमीटर तक सुनी गई.
ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में धमाके से कम से कम 7 की मौत, 40 से अधिक घायल
फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

आजतक से जुड़े अभिजीत करंडे और मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं. जिस फैक्ट्री में आग लगी है वो एमआईडीसी के फेज टू में स्थित है. जानकारी के मुताबिक धमाके से आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गई हैं. वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
डोंबिवली फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,
“डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है. मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है.”
फडणवीस ने आगे कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है. कई एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं. साथ ही उन्होंने कलेक्टर से चर्चा की है और वो भी मौके पर पहुंच रहे हैं. NDRF, TDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया है.
केमिकल फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करेंगेइस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार घायलों का इलाज करवा रही है. ये भी कहा कि ऐसी घटनाएं को रोकने के लिए हम अगले 6 महीने में केमिकल फैक्ट्रियों को रहवासी इलाके से बाहर शिफ्ट करेंगे.
वीडियो: तारीख: मुम्बई हमलों का मास्टरमाइंड फरार कैसे हुआ?










