The Lallantop

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग करने गए IAS को EC ने सस्पेंड क्यूं किया?

बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को ओडिशा के संबलपुर में मोहसिन ने ली थी तलाशी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पीएम नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच करने वाले कर्नाटक काडर के आईएएस ऑफिसर मोहम्मद मोहसिन को इलेक्शन कमीशन ने सस्पेंड कर दिया है. 16 अप्रैल को पीएम मोदी चुनावी रैली के लिए ओडिशा के संबलपुर पहुंचे थे. उस वक्त चुनाव आयोग की एक टीम ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर की तलाशी लेने की कोशिश थी. इसके बाद पीएमओ ऑफिस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी. न्यूज़ एजेंसी एएनआई का ट्वीट देखिए. इस लेटर में बताया गया है कि संबलपुर जिला के डीएम और राज्य के पुलिस महानिदेशक के रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने संबलपुर के जनरल ऑब्‍जर्वर मोहसिन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. मोहसिन को अगले ऑर्डर्स तक संबलपुर में ही रुकने को कहा गया है. सस्पेंड हुए क्यों? चुनाव आयोग की इस चिट्ठी में बताया गया है कि मोहसिन को एसपीजी एसपीजी सुरक्षा वाले डिग्निट्री लोगों की तलाशी नहीं लेनी चाहिए थी. उन्होंने नियमों के मुताबिक ड्यूटी को अंजाम नहीं दिया. एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को ऐसी जांच से छूट मिली होती है. इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है. अगले ऑर्डर्स तक वह संबलपुर, ओडिशा में ही रहेंगे. कौन हैं मोहसिन आज तक की एक रिपोर्ट मुताबिक मोहम्मद मोहसिन पटना के रहने वाले हैं और कर्नाटक सरकार में सोशल वेलफेयर विभाग के सचिव हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से एम कॉम की पढ़ाई की. साल 1994 में वो यूपीएससी सिविल सर्विसेज की पढ़ाई करने दिल्ली आए थे और 1996 बैच से आईएएस अधिकारी बने. मोहसिन कर्नाटक कैडर से आईएएस ऑफिसर हैं. मोहसिन संबलपुर लोकसभा एरिया में जनरल ऑब्‍जर्वर पोस्ट पर थे.
वीडियो- सपा कार्यकर्ता की पीएम च्वाइस, अखिलेश या मायावती नहीं!

Advertisement
Advertisement