The Lallantop

राहुल गांधी पहुंचे छोले-भटूरे खाने, लोगों को बताया स्कूल के पास की किस डिश के आज भी दीवाने हैं

Lok Sabha election 2024 में चुनाव प्रचार के बाद Rahul Gandhi दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने दिल्ली के रेस्टोरेंट में जाकर खाए छोले भटूरे (फोटो: स्क्रीनग्रैब/Congress)

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) को लेकर सभी पार्टियां पूरे जोर शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी सभाएं कर रहे हैं. हालांकि इन सब के बीच राहुल गांधी लोगों से मिलने के लिए कुछ वक्त जरूर निकाल लेते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें में वो दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में जाकर छोले भटूरे खाते और लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर 19 मई को ये वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल एक नार्मल से दिखने वाले रेस्टोरेंट में अचानक से पहुंच जाते हैं. इस दौरान राहुल गांधी वहां मौजूद लोगों से बात करते और उनके साथ फोटो क्लिक कराते हुए नजर आते हैं. वीडियो में राहुल गांधी छोले-भटूरे खाते हुए दिखते हैं. कांग्रेस नेता ने इस दौरान लोगों की तरफ से पूछे गए कुछ सवालों के जवाब भी दिए. साथ ही उन्होंने अपने स्कूल के पास की एक दुकान से आलू टिक्की खाने की यादें भी साझा कीं. 

Advertisement

वीडियो में राहुल गांधी ने बताया कि सबसे बेस्ट आलू टिक्की चांदनी चौक इलाके में मिलती है. राहुल गांधी से जब पूछा गया कि उन्हें दिल्ली के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इतिहास पसंद है, स्मारक पसंद हैं, कुछ रेस्टोरेंट पसंद हैं, लोग पसंद हैं. कांग्रेस नेता ने इस दौरान लोगों से बात करते हुए मज़ाक में कहा,

“आज मैंने अनहेल्दी खाना खाने का मन बनाया है.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश की रैली बेकाबू हुई भीड़, बिना भाषण दिए लौटना पड़ा

ऐसा पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी का इस तरीके से लोगों से मिलने का वीडियो वायरल हुआ है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार राहुल गांधी के लोगों से मिलने के वीडियोज वायरल हुए थे. कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी कभी बस में महिलाओं से तो कभी किसानों से बात करते नजर आए थे. तो दिल्ली में कभी हॉस्टल जाकर छात्रों से मिले थे. राहुल एक बार ट्रक की सवारी करते हुए भी दिखाई दिए थे. राहुल दिल्ली से शिमला की यात्रा पर निकले थे. जहां उन्होंने अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की थी.

जबकि पिछले साल ही राहुल गांधी करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे थे. जहां उन्होंने साइकिल व्यापारियों से बातचीत की थी. इस दौरान कांग्रेस नेता ने बाइक मैकेनिक के साथ भी बातचीत की और बाइक ठीक करनी सीखी थी.

Advertisement

वीडियो: CSK बोलर की बेईमानी, RCB फ़ैन्स मैच के बीच ये कौन सा वीडियो ले आए!

Advertisement