The Lallantop

Live शो में एंकर निगल गई 'मक्खी', वायरल वीडियो पर लोग कह रहे कि इनकी तो सैलरी बढ़ानी चाहिए

29 मई को पोस्ट किए गए इस viral video को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखकर जनता भी अपने-अपने विचार रख रही है. कुछ कह रहे हैं. कि प्रोफेशनलिज्म को अब गलत तरीके से लिया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
लोग कह रहे हैं इनकी तो सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए. (Image: X)

मक्खी फिल्म याद है? जिसमें एक शख्स मक्खी बनकर बदला लेता है. लेकिन इधर एक मक्खी अदला-बदला कुछ नहीं ले पाई. बल्कि एक न्यूज एंकर ने ‘मक्खी’ को जिंदा निगल लिया. वो भी लाइव शो के दौरान (Anchor live show fly). जिसके बाद हुआ वही जो होना था, किसी ने लाइव की क्लिप को सोशल मीडिया में शेयर किया और वीडियो वायरल हो गया (viral video).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हुआ ये कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें लिखा कि बॉस्टन 25 की न्यूज एंकर ने पत्रकारिता में कमाल की कुशलता दिखाई है. जिसमें वो मक्खी को निगलकर भी खबर पढ़ना जारी रखती हैं. यकीन नहीं हो रहा ना? पहले खुद वीडियो देखें फिर आगे बात करते हैं.

Advertisement

29 मई को पोस्ट किए गए इस वायरल वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखकर जनता भी अपने-अपने विचार रख रही है. कुछ कह रहे हैं कि प्रोफेशनलिज्म को अब गलत तरीके से लिया जा रहा है. अब अच्छे काम और नैतिकता को इससे जोड़कर नहीं देखा जाता है. शो जारी रखना ही सिर्फ प्रोफेशनलिज्म नहीं है.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद CA ने लड़की को 7 महीने का बिल भेजा, सिगरेट-अगरबत्ती का भी आधा पैसा मांगा, विद GST

कुछ इसमें चुटकी लेते हुए ‘यम्मी’ कमेंट कर रहे हैं. तो कुछ अलग ही सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या किसी और को भी ऐसा लग रहा है कि मक्खी एंकर की आंख से निकल कर आई है. एक ने लिखा कि इसे देखना भी मुश्किल है.

Advertisement

वहीं कुछ यूजर ‘मक्खी’ होने पर भी सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने सवाल पूछा कि ये आईलैश का हिस्सा तो नहीं जो ढीला होकर गिर गया है. एक दूसरी यूजर ने भी इसे समर्थन देते हुए कहा कि यह मक्खी नहीं थी.

कुछ महिला की इतनी बड़ाई कर रहे हैं. कि कह रहे हैं, इनकी तो सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए. अब यह मक्खी थी या आईलैश का टुकड़ा इसे लेकर जनता के अलग-अलग मत हैं. आपको क्या लगता है यह मक्खी थी या कुछ और?

वीडियो: सोशल लिस्ट: All Eyes on Rafah के बाद बॉलीवुड को बायकॉट करने की बात क्यों चली?

Advertisement