The Lallantop

बीजेपी के ये विधायक कासगंज से इतने दुखी हैं कि गालियों से आग शांत करेंगे

ये गालियां दंगे पर पानी डालेंगी या और भड़काएंगी विधायक जी?

Advertisement
post-main-image
राजा सिंह और दीपक शर्मा मेमे वाले
फेसबुक धांसू चीज है. इस पर आजकल मेमे वाले ढिंचक पूजा श्री दीपक शर्मा छाए हुए हैं. उनके लाखों चम्मच उनकी गालियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. खैर ये तो मान लो भविष्य के प्रचंड नेता हैं. किसी पार्टी से टिकट पा जाएंगे. क्योंकि पीछे चम्मचों की फौज है. लेकिन इनके साथ एक नेताजी आए. वो बीजपी विधायक हैं. तेलंगाना में. नाम है राजा सिंह. ये श्री दीपक शर्मा जी के साथ मिलकर ऐसा भौकाल में आ गए कि गरियाने लगे.
विधायक टी राजा सिंह
विधायक टी राजा सिंह

कासगंज में दंगा भड़का हुआ है. पार्टियों के लिए ये खेती है. चंदन मर गया. पॉलिटिक्स जी उठी. वहां चंदन की फैमिली से मिलने राजा और दीपक राजा गए थे. कार में लाइव कर दिया. विधायक जी ने चंदन को श्रद्धांजलि दी. फिर देश की सारी समस्याओं की जड़ मुस्लिमों को बताया. आखिरी तक गरियाने लग गए.

ये राजा जी गालियों के मामले में नए खिलाड़ी नहीं हैं. 2016 में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला केस झेल चुके हैं. स्पीच दिए थे न कर्री वाली. अब देखो पार्टी के मुंह पर करिया कोयला पोतने का कैसा इंतजाम किया है.


ये भी पढ़ें:

जिस बंदूक ने चंदन गुप्ता को मारा, उससे जुड़ी बड़ी सच्चाई सामने आई है

Advertisement

कासगंज के बवाल पर सबसे सही बात बरेली के डीएम ने कही है

कासगंज: अकरम ने कहा, मेरी आंख फोड़ने वालों को अल्लाह माफ करे

Advertisement
Advertisement