The Lallantop

'बेताब' कॉमेंट पर जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप को सुना डाला, विदेश मंत्री ने US दौरा रद्द किया

Donald Trump ने अपने एक बयान में कहा कि Italy की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने उनसे G7 Summit के दौरान फोटो खिंचवाने की 'मिन्नत' की थी. अब इस पर मेलोनी की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप(दांए) के फोटो खिंचवाने वाले बयान पर मेलोनी(बांए) का कड़ा रिएक्शन आया है. (फोटो- इंडिया टुडे/GiorgiaMeloni)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि G7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने की मिन्नत की थी, जिसे मेलोनी ने खारिज किया।
  • ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिकी-इटली संबंधों में पहले से मौजूद तनाव को बढ़ा रही है, क्योंकि दोनों नेताओं के बीच पहले भी ईरान युद्ध और अन्य मुद्दों पर मतभेद रहे हैं।
  • ट्रंप के बयान के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद प्रभावित होने की संभावना बनी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक बयान ने इटली के साथ अमेरिका के संबंधों में तनाव ला दिया है. ट्रंप ने एक इटैलियन टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि G7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की ‘मिन्नत’ की थी. हालांकि, प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे को ‘पूरी तरह मनगढ़ंत’ बताते हुए खारिज कर दिया है. साथ ही अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ ट्रंप के बर्ताव पर भी निराशा जताई है. ट्रंप के इस बयान के बाद इटली के विदेश मंत्री ने भी अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है.

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब ट्रंप और मेलोनी के बीच तनाव देखने को मिला. ईरान जंग के दौरान भी ऐसा हो चुका है. तब पीएम मेलोनी ने ईरान पर हुए हमले को लेकर अमेरिका का स्टैंड नहीं लिया था. फ्रांस में हुए G7 समिट से ऐसी कई तस्वीरें और वीडियोज आए, जिनमें दोनों नेता बातचीत करते हुए नजर आए थे. इन्हें देखने के बाद कयास भी लगाए जाने लगे कि दोनों के संबंधों में सुधार की गुंजाइश है. पर अब ट्रंप के इस बयान ने नए ‘विवाद’ को जन्म दे दिया है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी चैनल La7 के एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि मेलोनी शायद खुश थीं क्योंकि समिट में उन्होंने (ट्रंप) उनसे (मेलोनी) से बात की. इंटरव्यू में ट्रंप ने खुद प्रधानमंत्री मेलोनी का जिक्र किया और कहा, 

Advertisement

‘वह शायद खुश थीं कि मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की जरूरत नहीं थी.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा,

‘उन्होंने (मेलोनी) मेरे साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नत की. वो मेरे साथ फोटो खिंचवाने को बेताब थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया.’

Advertisement

ट्रंप के इस दावे के बाद शुक्रवार, 19 जून को प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी सख्त रिएक्शन आया. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि ‘न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं.’ मेलोनी ने अपने वीडियो में कहा,

‘डॉनल्ड ट्रंप का बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है. मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे ये समझ नहीं आता कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करते हैं. और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.’

मेलोनी ने ट्रंप के बर्ताव की जमकर आलोचना की. कहा,

‘मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह बेहद निराशाजनक है कि वे (ट्रंप) पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों से वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते. वो (ट्रंप) उनके नेताओं के साथ बहुत नरमी से पेश आते हैं.’

वीडियो में अपनी बात खत्म करते हुए प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रंप को सख्त संदेश दिया,

‘उन्हें (ट्रंप) एक बात याद रखनी चाहिए. न ही मैं और न ही इटली किसी के सामने गिड़गिड़ाते हैं.’

ट्रंप के मेलोनी पर किए इस दावे के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अपना अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दी. विदेश मंत्री ने ट्रंप के इस बयान को प्रधानमंत्री मेलोनी और इटली के लिए ‘अपमान’ भरा बताया. 

Italy
एंटोनियो तजानी का पोस्ट.

एक समय था, जब यूरोपीय देशों के नेताओं में मेलोनी, ट्रंप की सबसे बड़ी समर्थकों में से एक थीं. ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के सत्ता में आने के बाद मेलोनी ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत की थी.

वीडियो: US-ईरान डील पर पहली बार क्या बोले मोजतबा ख़ामेनेई?

Advertisement