The Lallantop

यशस्वी, सूर्यवंशी के खि‍लाफ सख्त एक्शन चाहते हैं मांजरेकर!

Ind vs SL : श्रीलंका के ख‍िलाफ पहली इनिंग्स में आउट होने के बाद मिले सेंडऑफ पर Yashasvi Jaiswal भड़क गए थे. बॉलर Asitha Fernando के साथ इस भ‍िड़ंत पर दोनों के ख‍िलाफ कार्रवाई हुई. लेकिन, Sanjay Manjrekar एक्शन से खुश नहीं हैं. उनके मुताबिक, Yashasvi और श्रीलंका A दौरे पर भि‍ड़ने वाले Vaibhav Sooryavanshi को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी जायसवाल ने कोलंबो टेस्ट की पहली इनिंग्स में 45 रन बनाए थे. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो के बीच 23 अप्रैल को कोलंबो टेस्ट के दौरान हुई विवादित घटना पर ICC ने दोनों खिलाड़ियों को 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया।
  • यह विवाद यशस्वी के साथ दो महीने पहले श्रीलंका A दौरे पर वैभव सूर्यवंशी की भी एक ऑन-फील्ड बहस का हिस्सा है, जिसे संजय मांजरेकर ने ICC और BCCI से कड़ी कार्रवाई की अपील करते हुए उजागर किया।
  • मांजरेकर की अपील के बाद इस मामले पर बहस तेज हो गई है, जिसमें यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या भारतीय खिलाड़ियों को मैच फीस के जुर्माने जैसी सजा प्रभावी ढंग से अनुशासित करती है।

यशस्वी जायसवाल का सेंडऑफ पर भ‍िड़ने वाला विवाद थम नहीं रहा. एक बार फिर इस मामले पर बहस शुरू हो गई है. हालांकि, इस बार कारण खुद यशस्वी नहीं हैं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर हैं. मांजरेकर ने सीधे ICC और BCCI से अपील की है. उनके मुताबिक, यशस्वी जायसवाल और दो महीने पहले श्रीलंका A दौरे पर आए वैभव सूर्यवंशी पर ऑन फील्ड झगड़ों को लेकर सख्त कारवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने वॉर्निंग दी है कि ऐसे व्यवहार को नजरअंदाज करने से प्लेयर्स इसे दोहराने के लिए प्रोत्साहित होंगे.

Advertisement

दरअसल, कोलंबो टेस्ट की पहली इनिंग्स में टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए थे. आउट होने के बाद वो लौट रहे थे. तभी असिथा फर्नांडो ने उन्हें सेंडऑफ दिया, जो यशस्वी को पसंद नहीं आया. यशस्वी मुड़े ओर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान यशस्वी का हेलमेट भी फर्नांडो के सिर से टकराया. ये घटना मुकाबले के पहले दिन यानी 23 अप्रैल की है. इसे लेकर मैच ऑफ‍िश‍ियल ने 25 अगस्त को दोनों पर कार्रवाई की.

दोनों ने ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन किया था. ऑफ‍िश‍ियल्स के सामने दोनों ने इसे स्वीकार किया. इसके कारण, उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया.

Advertisement
मांजरेकर ने पोस्ट में क्या लिखा?

अब कार्रवाई के अगले दिन संजय मांजरेकर ने मामले में सोशल मी‍डिया पर पोस्ट किया है. मांजरेकर के मुताबिक, ये मामला कोलंबो की घटना से कहीं आगे का है. उन्होंने श्रीलंका A के ख‍िलाड़‍ि‍यों के साथ वैभव सूर्यवंशी की बहस का भी जिक्र किया. साथ ही सजा को लेकर भी सवाल उठाए. मांजरेकर ने ICC और BCCI को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,

हाल ही में इंडिया A के लिए वैभव और अब जायसवाल, अगर आप उन्हें ऐसे व्यवहार के लिए बच निकलने देते हैं, तो आप उन्हें ऐसा व्यवहार दोहराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. यह खेल के लिए और सबसे ज़रूरी बात, उनके अपने भविष्य के लिए अच्छा नहीं है.

ये भी पढ़ें : जायसवाल और फर्नांडों के बाद इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, बाउंड्री वेजेज पर बैट मारने पर कार्रवाई

Advertisement
मांजरेकर की मांग कहां तक सही? 

वहीं, मांजरेकर वैभव वाले जिस मामले का जिक्र कर रहे हैं, वो दो महीने पहले का है. जून में दांबुला में एक ट्राई-सीरीज मैच के दौरान इंडिया A सुपर ओवर में श्रीलंका A से हार गई थी. हार के बाद सेंडऑफ को लेकर ही वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका A के विशन हलंबागे से तीखी बहस हो गई थी. बहस के दौरान वो हलंबागे को धक्का देते भी दिखे थे.

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी नपे-तुले अंदाज़ में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हो सकता है जयसवाल से कुछ कहा गया हो, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बल्लेबाज़ को फर्नांडो के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था.

मांजरेकर के इस पोस्ट के बाद बहस शुरू हो गई है. क्या टीम इंडिया के प्लेयर्स पर मैच फीस के जुर्माने का असर नहीं पड़ता? साथ ही ये भी बहस तेज हो गई है कि ICC ने तो नियम के मुताबिक पहले ही एक्शन ले लिया है. ऐसे में मांजरेकर की डिमांड कहां तक वाजिब है.

वीडियो: Yashasvi Jaiswal को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, ICC ने Sri Lankan Bowler को भी दी सजा

Advertisement