The Lallantop

म्यांमार की सेना ने बौद्ध मठ पर बम गिराए, कम से कम 14 की मौत

यह हमला शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे स्वेल ले ओह गांव में हुआ. न्वे ने आगे बताया कि सेना के फाइटर जेट ने दो बार एयर स्ट्राइक की. पहली बार जब एक फाइटर जेट ने मठ में बम गिराया, तो 3 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 20 लोग घायल हो गए.

Advertisement
post-main-image
म्यांमार की सेना ने बौद्ध मठ पर एयर स्ट्राइक की. (फाइल फोटो- प्रतिकारात्मक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • म्यांमार की सेना ने 21 अगस्त को स्वेल ले ओह गांव के बौद्ध मठ पर एयर स्ट्राइक कर 14 लोगों को मार दिया और 20 अन्य को घायल किया, ये हमला सुबह लगभग 9 बजे हुआ।
  • यह एयर स्ट्राइक म्यांमार के सेंट्रल सगाइंग इलाके में जारी सेना और विद्रोही संघर्ष के तहत की गई, जिसमें अक्सर आम नागरिक भी प्रभावित होते हैं।
  • हमले के बाद मृतकों के परिवार सदस्यों ने शवों का अंतिम संस्कार किया और प्रभावित लोग पास की बस्ती में चले गए, जिससे क्षेत्र की सामाजिक स्थिति प्रभावित हुई।

Myanmar Military Air Strike: म्यांमार की सेना ने देश के सेंट्रल सगाइंग इलाके में एक बौद्ध मठ पर एयर स्ट्राइक की है. बताया जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हैं. हमले में मारे गए लोग कथित तौर पर मेडिटेशन रिट्रीट (ध्यान शिविर) में शामिल होने पहुंचे थे.

Advertisement

शुक्रवार, 21 अगस्त को म्यांमार की सेना ने म्याउंग इलाके में स्थित स्वेल ले ओह गांव के एक बौद्ध मठ हमला किया. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस गांव में म्यांमारी सेना ने एयर स्ट्राइक की है, वो मांडले से करीब 75 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है. यहां पर हफ्तेभर चलने वाला मेडिटेशन कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल थे. यह एयर स्ट्राइक म्यांमार में सेना विरोधी गुटों और स्थानीय विद्रोहियों पर लगातार हो रहे हमलों का एक हिस्सा है. ऐसे स्ट्राइक्स में अक्सर आम और बेकसूर लोग मारे जाते हैं. 

CDSOM प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि की

म्यांग टाउनशिप के ‘सिविल डिफेंस एंड सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन’ (CDSOM) के प्रवक्ता न्वे ऊ ने इस हमले की पुष्टि की है. AP ने प्रवक्ता से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि यह हमला शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे स्वेल ले ओह गांव में हुआ. न्वे ने आगे बताया कि सेना के फाइटर जेट ने दो बार एयर स्ट्राइक की. पहली बार जब एक फाइटर जेट ने मठ में बम गिराया, तो 3 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 20 लोग घायल हो गए. 

Advertisement

नाम न बताने की शर्त पर एक ग्रामीण ने न्यूज एजेंसी को मृतकों की संख्या की पुष्टि की. ग्रामीण ने यह भी बताया कि मात्र 15 मिनट के अंदर सेना ने 2 बम गिराए. दूसरी एयर स्ट्राइक में मठ से सटा एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. जहां बौद्ध धर्म में माने जाने वाले पवित्र समय (बौद्ध लेंट) के लिए 100 से अधिक लोग एक हफ्ते के शिविर में शामिल होने पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप को तुर्किए में मारना चाहता था ईरान, होटल के कमरे तक की इंटेल थी', US अफसरों का दावा

एक और ग्रामीण ने बताया कि इस हवाई में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई है. शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद वो लोग पास की एक बस्ती में चले गए.  

Advertisement

वीडियो: Galle Test जीत से Team India को क्या फायदा, WTC Final के लिए अब क्या करना होगा?

Advertisement