The Lallantop

इजरायली सेना नेतन्याहू के कंट्रोल में नहीं? हमास चीफ के बेटों की मारने की सहमति 'नहीं' ली

इजरायली सेना के एक हवाई हमले में हमास नेता इस्माइल हानिया के तीन बेटों के मारे जाने का दावा किया गया है. इजरायल ने कहा कि हानिया के वो तीनों बेटे हमास के मिलिटरी विंग अल-क़स्साम ब्रिगेड के लिए काम करते थे.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गाजा पर अपनी सेना के हालिया हवाई हमले की पहले से जानकारी नहीं थी.

इजरायल ने 10 अप्रैल को हमास के पॉलिटिकल विंग के लीडर इस्माइल हानिया के तीन बेटों को एक हवाई हमले में मार गिराने का दावा किया. उनके नाम थे- हाज़िम, आमिर और मोहम्मद. हानिया ने अल जज़ीरा से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. कहा है कि उनके बेटों की हत्या तब हुई, जब वे अपने रिश्तेदारों से मिलने एक रेफ़्यूजी कैंप में जा रहे थे. इसके अलावा, हानिया ने बताया कि उनके कई पोता-पोती भी इजरायल के हमले में मारे गए हैं. इस बीच 11 अप्रैल को इजरायली मीडिया ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी सेना के इस हमले की पहले से जानकारी नहीं थी. कहने का मतलब ये कि इजरायली सेना ने कथित तौर पर नेतन्याहू को बताए बिना ये हमला कर दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली मीडिया ने कहा है कि इजरायली सेना ने राजनीतिक नेताओं या वरिष्ठ कमांडरों से मशविरा किए बिना गाजा में हवाई हमला किया. इसमें हमास नेता इस्माइल हानिया के तीन बेटों की मौत हो गई. वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों के हवाले से Walla न्यूज एजेंसी ने कहा कि न तो PM नेतन्याहू और न ही रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को हमले के बारे में पहले से बताया गया था. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस हवाई हमले को इजरायली सेना और सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेट ने मिलकर अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: इजरायली हवाई हमले में मारे गए हमास प्रमुख के तीन बेटे

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाज़िम, आमिर और मोहम्मद को लड़ाकों के तौर पर निशाना बनाया गया, न कि इसलिए कि वे हमास नेता के बेटे थे. इजरायल ने कहा कि हानिया के तीनों बेटे हमास के मिलिटरी विंग अल-क़स्साम ब्रिगेड के लिए काम करते थे. हालांकि, इजरायली सेना ने इस्माइल हानिया के पोते-पोतियों की मौत के दावे पर कोई बयान या सफाई नहीं दी है.

वहीं हानिया के परिवार पर हुए हमले की फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने निंदा की है. तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद जैसे नेताओं ने भी विरोध जताया है. हमास नेता इस्माइल हानिया ने इजरायल के हमले पर कहा, ‘ये इजरायल का जंगलीपन है.’ हानिया ने कहा है कि इससे हमास का हौसला नहीं टूटेगा और संघर्षविराम की शर्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

वीडियो: दुनियादारी: वियतनाम में सबसे बड़ा फ्रॉड करने वाली बिजनेस टाइकून को फांसी की सजा, माजरा क्या है?

Advertisement

Advertisement