The Lallantop

सुंदर तस्वीरों के चक्कर में लुट मत जाना, बड़ा झोल है

इन तस्वीरों के चक्कर में एक फ़ौज की जानकारी लीक हो गई. आप संभल कर रहना, खबर इसलिए ही है.

Advertisement
post-main-image
source- istreetresearch
ज़माना बहुत ख़राब हो चला है. ये बात गांव में कई बार सुनी. लगता था दकियानूसी बात है. लेकिन बुजुर्गों की बातें यूं ही नहीं होतीं. कई मायने छिपे रहते हैं. ज़रुरत कुंद दिमाग को धार देने की है. ज़माना ख़राब हो गया है इसके कई मायने हो सकते हैं. उन्हीं में से एक की बात करेंगे कि ज़माना कितना ख़राब हो गया है. पहले चेतावनी पढ़ लो जो बहुत ज़रूरी है.
Hi, Heloo, whtsap (अंग्रेजी पर न जाओ) वाले अनजान मैसेज से सोशल मीडिया पर जितनी दूरी बना लो उतना ही भला है. ज़रा से उलझे तो महंगा पड़ जाएगा.

गर्लफ्रेंड बनकर जो बातें करती थी, वो एक आदमी निकला

Advertisement

लड़की बनकर बात कर रही थी बुज़ुर्ग औरत

लड़की बनकर लड़कियों से ही सेक्स चैट करता था लड़का

Advertisement
इजरायली आर्मी. हां इजरायल की आर्मी सुंदर लड़कियों के चक्कर में फंस गई. आर्मी का कहना है कि उसके सैनिकों को फिलीस्तीन के सुन्नी मुस्लिम संगठन 'हमास' ने हनी ट्रैप में फंसाया है. हमास सदस्यों ने सोशल मीडिया पर खुद को लड़की बता कर सैनिकों की जासूसी की है.

ये ख़बरें अब पुरानी हो गई हैं. क्योंकि ज़माना इतना ख़राब हो चुका है कि आप लिबरल होकर अनजान लड़की से दोस्ती करेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपकी सारी इनफार्मेशन लीक हो गई. हो सकता है आपके अकाउंट साफ़ कर दिए जाएं. आपका फोन हैक कर लिया जाए. ये हनी ट्रैप है बबुआ. जिसका शिकार hi, hello से ही शुरू हो जाता है. इस बात का सबूत ये है कि जिस देश की आर्मी को बहुत मज़बूत माना जाता है. वो इस ट्रैप में फंस चुकी है. इजरायली आर्मी के एक सीनियर अफसर का कहना है कि 'हमास' ने फेसबुक के जरिए उसके सैनिकों को ट्रैक किया और फिर खुद को महिला बताकर सुंदर तस्वीरें भेजीं. और दोस्ती बढ़ा ली. इसके बाद सैनिकों को एक चैट ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए बोला जाने लगा. और इस एप्लीकेशन के ज़रिए हमास ने इजरायली सैनिकों के फोन की जानकारी जुटा ली.
इस तरह की गई चैट.
इस तरह की गई चैट.

इजरायली आर्मी का कहना है जो तस्वीरें सैनिकों को भेजी गई वो असल में लड़की की हैं, जिन्हें हमास वालों सोशल मीडिया से चुराया था. खबर है कि इसके ज़रिये हमास वालों सैनिकों की लोकेशन और हथियारों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की है.
एक अफसर का ये भी कहना है कि हमास की इस साजिश का खुलासा वक्त पर हो गया. इससे इजरायल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ. हमास की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है. इजरायली आर्मी को इस प्लान के बारे में तब पता लगा जब सेना के कई जवानों ने यह शिकायत की कि एक संदिग्ध महिला उन्हें ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कह रही है.
तो क्या समझे. कितनी प्लानिंग के साथ इजरायल की आर्मी को लोल बना दिया गया. जो खूब तेज़ तर्रार मानी जाती है. और आईटी की टीम भी रहती है. आपके पास तो ऐसा कुछ भी नहीं है. तो भय्या संभलकर य नहीं किसी की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और झट से एक्सेप्ट कर ली. या फिर किसी लड़की की तस्वीर देखी और भेज दी रिक्वेस्ट. कर रहे हैं फिर चैट. तो सबको बता दो. कभी कोई इस ट्रैप में फंस जाए. और लुट बैठे.

Advertisement
Advertisement