इजरायल-हमास जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 10 अक्टूबर (मंगलवार) को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. पीएम मोदी ने एक्स करते हुए लिखा है, 'इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं. भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है.'
'मोदी से बहुत ताकत मिलती है'- नेतन्याहू के PM मोदी को फोन करने के बाद इजरायल ने क्या-क्या बताया?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है. दोनों बीच क्या-क्या बातें हुईं?


इजरायल ने हमास के साथ जारी लड़ाई को लेकर भारत के रुख की तारीफ की है. भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने कहा,
"आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे प्रधानमंत्री के बीच हुई बातचीत बेहद महत्वपूर्ण है... यह भारत से हमारी दोस्ती और उससे हमें मिलने वाले समर्थन को दर्शाता है...हमें आपके नैतिक समर्थन की जरूरत है...जब पीएम मोदी जैसे नेता लोकतांत्रिक देशों के अन्य नेताओं के साथ, इजरायल का समर्थन करते हैं, तो इससे हमें बहुत ताकत मिलती है और हम वास्तव में इसकी सराहना करते हैं.''
इससे पहले जब शनिवार (7 अक्टूबर) को फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला किया था. तब इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के साथ एकजुटता दिखाई थी और एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था. तब पीएम मोदी ने कहा था कि इस कठिन समय में वो इजरायल के साथ खड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा था कि वो इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हैं. और उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.
ये भी पढ़ें:- Israel-Hamas को लेकर लंदन की सड़कों पर लड़ गए समर्थक, अब थाने में बैठे हैं
इजरायल-हमास युद्ध के दौरान मंगलवार को इजरायल की सेना गाजा पट्टी पर सुबह से बम बरसा रही है. इजरायली बमबारी ने गाजा पट्टी में भारी तबाही मचाई है. इसमें हमास के 475 रॉकेट सिस्टम और 73 कमांड सेंटर भी ध्वस्त हो गए हैं. ये इजरायल का दावा है. इजरायल की मीडिया का दावा ये भी है कि उसकी सीमा में घुसे 1500 हमास के आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. इजरायल के टीवी चैनल 13 न्यूज ने बताया है कि इजरायली क्षेत्र में फिलिस्तीनी आतंकवादियों के लगभग 1,500 शव बिखरे पड़े हैं. इजरायल के अधिकारियों का मानना है कि उनकी सेना ने शनिवार (7 अक्टूबर) की सुबह इजरायल में घुसपैठ करने वाले लगभग सभी हमास उग्रवादियों को मार डाला है.
वीडियो: किताबी बातें: वो खतरनाक तोप जिससे सद्दाम हुसैन इजरायल को तबाह कर देता, फिर मोसाद ने ये किया





















