The Lallantop

आप लाइन में लगिए, इस संदिग्ध आतंकवादी ने कोर्ट से पुराने नोट नये करवा लिये

नोटबंदी की मार झेल रहा था संदिग्ध आतंकी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की स्पेशल कोर्ट ने ISIS के एक संदिग्ध आतंकी के 2 लाख 38 हजार रुपये के पुराने नोट बदलकर नये नोट देने का वादा कर दिया है. इस संदिग्ध आतंकी का नाम है सैयद मुजाहिद. NIA में उसने इस बाबत अपील की थी. अपील मान ली गई. जनवरी 2016 में NIA ने कर्नाटक में जांच के दौरान ये पैसे मुजाहिद के घर से ज़ब्त किए थे.
9 दिसंबर, 2015 के बाद NIA ने ISIS से जुड़े संदिग्धों पर धर-पकड़ तेज की थी. इसी में मुजाहिद गिरफ्तार हुआ था. ऐसे लोगों को Unlawful Activities (Prevention) Act के तहत अरेस्ट किया गया था. एजेंसी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में कहा था कि ये लोग लोगों को खोज कर उनकी ISIS में भर्ती करते थे. उन्हें सीरिया, लीबिया और इराक भेजते थे. मुजाहिद पर ISIS के लिए देश के नागरिकों को चुनने, उनकी आईडी बनाने, उन्हें ISIS में भर्ती होने के लिए मोटीवेट करना, उनकी ट्रेनिंग करवाने का आरोप है. इसी मामले में सैयद मुजाहिद अपने वकील एम एस खान के साथ कोर्ट गया था. उसने कोर्ट से कहा कि ये पैसे उसके माता-पिता की सेविंग हैं. इन पैसों में उसके फलों के बिजनेस के पैसे भी शामिल हैं. मुजाहिद के पैरेंट्स सरकारी नौकर हैं. पापा तहसीलदार पद से रिटायर हुए हैं. उसकी मां एक स्कूल में प्रिंसिपल रही हैं. मेल टुडे से बात में मुजाहिद की वाइफ सुमैया ने कोर्ट के फैसले पर ख़ुशी जताई.
जज अमर नाथ ने मुजाहिद की इस अपील पर कहा, ''मैंने चीफ इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर के निर्देशों के हिसाब से एप्लीकेशन स्वीकार करने को कहा है. उसके ये पैसे नए नोटों से बदलकर Fixed Deposit Receipt (FDR)के रूप में रखने को कहा गया है. मैच्योर होने तक ये पहले पैसे एक साल तक रखे जाएंगे. इसके बाद कोर्ट के अगले ऑर्डर तक इस समय को बढ़ा दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि NIA कोर्ट ने पैसे बदलने की बात इसलिए मानी क्योंकि NIA के अफसरों ने इसका विरोध नहीं किया. इसे बदलने के बाद रसीद की सारी फोटोकॉपी रखी जाएंगी. NIA ने बताया कि मुजाहिद के अलावा नफीस खान और मुदब्बिर मुश्ताक शेख से 5.42 लाख रूपए जब्त किए थे. इनके नोट बदलने के बारे में अभी पता नहीं है.

ये स्टोरी निशांत ने की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने ISIS का नया नाम रखा है, जिससे उसे बहुत नफरत है राधे मां के जागरणों की जिम्मेदारी लेगा ISIS? आमाक: इकलौता मीडिया जो दुनिया को ISIS की खबरें बताता है! ISIS ने बनाए औरतों से रेप करने के रूल

Advertisement
Advertisement