The Lallantop

ईरान का अमेरिका पर 'बहुत ज्यादा डिमांड' का आरोप, इस्लामाबाद में बातचीत से किया इनकार

US-Iran Islamabad Talks 2.0: ईरान ने बताया कि अमेरिका लगातार अपनी शर्तें बदल रहा है और जरूरत से ज्यादा मांगें रख रहा है. इसलिए ऐसे माहौल में बातचीत का कोई मतलब नहीं बनता.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरी दौर की शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिका लगातार शर्तें बदल रहा है और जरूरत से ज्यादा मांगें कर रहा है।
  • ईरान और अमेरिका के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में अमेरिकी नाकाबंदी और नौसेना द्वारा ईरानी जहाज जब्त करने के बाद तनाव बढ़ गया है, जिससे वार्ता रुक गई है।
  • ईरान ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य जहाजों पर ड्रोन से हमला किया है और बातचीत में बाधा बनी हुई नाकाबंदी के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

ईरान ने पाकिस्तान की अगुवाई में होने वाली दूसरे राउंड (Iran US 2nd Round Talks) की बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है. ईरान का कहना है कि अमेरिका लगातार अपनी शर्तें बदल रहा है और जरूरत से ज्यादा मांगें रख रहा है. इसके अलावा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में अमेरिकी नाकाबंदी को लेकर भी मामला फंसा हुआ है. तेहरान का कहना है कि ऐसे माहौल में बातचीत का कोई मतलब नहीं बनता. वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि उनके प्रतिनिधि बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा रहे हैं.

Advertisement

20 अप्रैल को ईरान ने साफ कर दिया कि वो अमेरिका के साथ होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा. ईरान के सीनियर अधिकारी इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि तेहरान ने अमेरिका के साथ सभी बातचीत को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि अब कोई भी शांति समझौता रद्द माना जाएगा. साथ ही, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ एक बार फिर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

Advertisement

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने लिखा कि इस्लामाबाद में बातचीत के दूसरे दौर की जो खबरें चल रही हैं, वो गलत हैं. X पर जारी एक बयान में कहा गया,

"अमेरिका लगातार अपनी शर्तें बदल रहा है, जरूरत से ज्यादा मांगें रख रहा है और सबसे बड़ी बात ईरानी बंदरगाह पर जो अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी की है, वो सीजफायर का उल्लंघन है." 

Advertisement
ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रतिनिधि बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं. ट्रंप ने 19 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा,

“मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद (पाकिस्तान) जा रहे हैं. वे कल शाम तक वहां पहुंच जाएंगे और बातचीत करेंगे.”

TRUMP
(फोटो: ट्रुथ सोशल)

ये भी पढ़ें: होर्मुज के पास अमेरिका ने कब्जाया ईरानी जहाज, तेहरान ने भी 'बदला' लेना शुरू कर दिया

वहीं, ईरान ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य जहाजों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला कर दिया है. ईरान सरकार से जुड़ी समाचार एजेंसी तस्नीम ने यह दावा किया है. ये हमले ईरानी जहाज पर अमेरिकी कब्जे के जवाब में किए गए. अमेरिका ने रविवार, 19 अप्रैल को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर ‘ब्लॉकेड’ के तहत ईरान के झंडे वाले एक जहाज को जब्त कर लिया था. यह जहाज होर्मुज के पास से गुजर रहा था और तेहरान के एक बंदरगाह में घुसने की कोशिश कर रहा था. 

वीडियो: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर फायरिंग की, ईरान ने कहा 'बदला लिया जाएगा'

Advertisement