हुआ ये कि 21 अप्रैल को बेंगलोर में सीएसके और आरसीबी आमने सामने थीं. चेन्नई की फील्डिंग चल रही थी और बेंगलोर की बैटिंग. पारी के 13वें ओवर में बाउंड्री पर खड़े रायडू के पास गेंद गई औऱ रायडू ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए गेंद को दनदनाते हुए वापस बॉलर के पास फेंका जिससे गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी. हालांकि बल्लेबाज अक्षदीप नाथ पहले ही क्रीज पर पहुंच चुके थे मगर रायडू की थ्रो देखकर सब हैरान हुए. इतने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट आया. इसमें लिखा था कि बाउंड्री से रायडू ने क्या शानदार थ्रो फेंका. मगर अक्ष तो लाइन के अंदर थे. वैसे ये देखने के लिए तो कोई 3-D चश्मे की जरूरत नहीं है.
आरसीबी ने रायडू के मजे ले लिए और उधर टीम भी हार गई. अकेले धोनी और रायडू ने टीम के जिताने की कोशिश मगर 1 रन से हार ही गए. ये चेन्नई के लिए लगातार दूसरी हार है. वहीं वर्ल्ड कप में न चुने जाने के बाद रायडू ने इस ट्वीट के जरिए अपनी निराशा तो जाहिर की ही थी मगर उसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप टीम में स्टैंडबाय के तौर पर लिया गया है. देखते हैं रायडू को मौका मिलता है या ये सिर्फ उन्हें शांत करने का ही एक तरीका है. लल्लनटॉप वीडियो देखिए-














