The Lallantop

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 38 लोगों की मौत

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आए तेज भूकंप की वजह से 38 लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में Tsunami की ऊंची लहरें भी देखी गईं. इससे जान-माल के और भी ज्यादा नुकसान की आशंका पैदा हो गई.

Advertisement
post-main-image
इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत. (फोटो- रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडोनेशिया में 15 अगस्त को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 38 लोगों की मौत और 13 घायल हुए; भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई।
  • भूकंप का केंद्र नागेकेओ में था, जहां लैंडस्लाइड और ट्रैफिक जाम के कारण राहत कार्यों में बाधा आई और कम्युनिकेशन प्रणाली प्रभावित हुई।
  • प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए हैं, जबकि राहत टीम फेरी के जरिये बचाव कार्य जारी रखेगी।

इंडोनेशिया में शनिवार, 15 अगस्त को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए. इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है. 13 लोगों के घायल होने की खबर है. इलाके की कई ऊंची इमारतों को भारी नुकसान पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.

Advertisement

भूकंप के बाद देश के कई समुद्री इलाकों में सुनामी की ऊंची लहरें देखी गईं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे इलाकों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी. समुद्र के पास वाले इलाकों में करीब 3 फीट ऊंची लहरें किनारों से टकराईं.

38 की मौत, 13 घायल

भूकंप आने के 3 घंटे बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई. भूकंप के बाद लोगों ने आफ्टर शॉक भी महसूस किया. एहतियातन लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की हिदायत दी गई है. इंडोनेशिया की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (BNPB) के हेड सुहार्यांतो ने टीवी पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया,

Advertisement

"दोपहर 3:00 बजे (लोकल टाइम) तक के आंकड़ों के मुताबिक, 38 लोगों की मौत हुई है, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं."

उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 2,000 लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं. रेस्क्यू टीम को प्रभावित इलाकों में कई घरों, गोदामों और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है. 

भूकंप के केंद्र तक पहुंचना मुश्किल

इससे पहले सिक्का रेजेंसी के मौमेरे बंदरगाह शहर के आस-पास के इलाकों में रेस्क्यू टीम को 20 लोगों के शव बरामद हुए. 6 लोग घायल पाए गए और 2 लोग मलबे में दबे हुए मिले. यह जानकारी शहर के रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख फथुर रहमान ने दी थी. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र नागेकेओ है, जहां तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच पाई. इसके अलावा देश के कम्यूनिकेशन सिग्नल भी प्रभावित हुए हैं. 

Advertisement

भूकंप की वजह से कई इलाकों में लैंडस्लाइड भी हुई है. इसकी वजह से भूकंप के केंद्र नागेकेओ के नजदीक कार से पहुंचने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में फेरी (एक तरह की बोट) से पहुंचने की भी कोशिश कर रही हैं.

ट्रैफिक जाम और इलेक्ट्रिसिटी प्रभावित

यहां तक की कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और बिजली कटने की भी बात सामने आ रही है. BNPB के मुताबिक, ईस्ट नुसा तेंगारा, वेस्ट नुसा तेंगारा और साउथ सुलावेसी के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. ऐसे इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कम से कम 1 मिनट तक महसूस किए गए.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में 'नहा-धोकर चोरी', कॉफी पी, खूब नाचा, फिर 4 लाख की बाइक ले उड़ा चोर

ईस्ट नुसा तेंगारा राज्य के गवर्नर इमैनुएल मेल्कियाडेस लाक लेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोते समय कम से कम 5 लोग मलबे के नीचे दब गए. इसकी वजह से उन पांचों की मौत हो गई.

वीडियो: दुनियादारी: यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस ने जापान को खुली चुनौती दे दी

Advertisement