"ईरान अमेरिका के साथ अपनी जंग को तब तक खींच सकता है, जब तक डॉनल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म नहीं हो जाता ." यह बात ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक सीनियर अधिकारी ने कही है. उन्होंने कहा कि तेहरान को ऐसा डर पैदा करना होगा कि दुश्मन उन पर हमला करने की कभी हिम्मत न करे.
अब ऐसा डर पैदा करेंगे कि कभी अटैक न करोगे... ईरान के इरादे जान ट्रंप माथा पकड़ लेंगे
IRGC अधिकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का कार्यकाल खत्म होने तक Iran जंग खींच सकता है. उनका लक्ष्य ऐसा डर पैदा करना है कि दुश्मन फिर कभी हमला न कर सके. इस वरिष्ठ अधिकारी ने पूरा प्लान बताया है.

IRGC कमांडर के सीनियर सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने मंगलवार, 11 अगस्त को अमेरिकी न्यूज प्रोग्राम PBS न्यूजआवर में कहा,
“एक तरीका यह है कि इस जंग को तब तक लंबा खींचा जाए जब तक कि अमेरिका में अगला राष्ट्रपति कार्यकाल शुरू न हो जाए और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि अगर कोई और ईरान पर हमला करना चाहे, तो उसे पता हो कि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. हमें ऐसा डर पैदा करना होगा कि दुश्मन हम पर हमला करने की हिम्मत कभी न करे.”
ईरान के इस सीनियर अधिकारी का मानना है कि दोनों देशों (अमेरिका और ईरान) के बीच चल रहा यह टकराव कोई छोटी-मोटी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह एक बहुत लंबी जंग है. अधिकारी ने इस युद्ध के खत्म होने का समय सीधे डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने से जोड़ दिया है. यानी, जब तक ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने रहेंगे, तब तक यह जंग या टकराव जारी रहेगा.
'अमेरिकी सेना ताकतवर नहीं'मोहम्मद रजा नकदी ने कहा कि ईरान ने इस जंग से सबक सीखा है. अमेरिकी सेना उतनी ताकतवर नहीं है जितना पहले समझा जाता था. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान जितनी मिसाइलें लॉन्च कर रहा है, उससे कहीं ज्यादा हर दिन बना रहा है. उन्होंने दावा किया कि ईरान अलग-अलग जगहों पर मिसाइलें बना सकता है. अगर युद्ध सालों तक भी चले, तो भी रॉकेट लॉन्च करना जारी रख सकता है.
ये भी पढ़ें: ईरान को 28 लाख करोड़ मिलने थे, ट्रंप उल्टा तेहरान से हर्जाना मांगने लगे, वजह भी बताई
IRGC कमांडर के सलाहकार ने संकेत दिया कि अगर ईरान का मिसाइल स्टॉक खत्म हो जाए, तो वह और भी बड़ा खतरा बन सकता है. उन्होंने कहा,
"अगर कभी ऐसा दिन आता है जब ईरान के पास कोई मिसाइल नहीं बचेगी, तो हम अमेरिका के लिए और भी खतरनाक हो जाएंगे."
जब उनसे पूछा गया कि बिना मिसाइलों के ईरान कैसे और खतरनाक हो सकता है. इस पर उन्होंने जवाब दिया,
"क्योंकि दुनिया भर में अमेरिका के हजारों आर्थिक हित हैं और उन सभी को आसानी से नष्ट किया जा सकता है."
हालांकि, मोहम्मद रजा नकदी ने यह नहीं बताया कि वह किन आर्थिक लक्ष्यों की बात कर रहे थे या ईरान उन पर कैसे हमला कर सकता है.
वीडियो: दुनियादारी: ईरान ट्रंप को मिसाइल से मारने वाला था?









