ऑस्ट्रेलिया (Australia) और बांग्लादेश (Bangladeah) के बीच डार्विन में खेला रहा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है. मैच पर बांग्लादेश ने मजबूत पकड़ बना ली है. जबकि, ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कंगारू टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 161 रन बनाए. बांग्लादेश की पहली इनिंग्स के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अभी 67 रनों से पीछे है. उसके हाथ में सिर्फ 6 विकेट है.
डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर, ये 2 विकेट बांग्लादेश की जीत पक्की कर देंगे!
ऑस्ट्रेलिया (Australia) और बांग्लादेश (Bangladeah) के बीच डार्विन में खेला रहा टेस्ट काफी रोमांचक हो गया है. मैच में बांग्लादेश की पकड़ मजबूत है और उसकी जीत लगभग तय है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 161 रन बनाए थे. अभी कंगारू टीम मैच में 67 रनों से पीछे है.

दूसरी पारी में उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया जोरदार कमबैक करेगा. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. दूसरी इनिंग्स में जब कंगारू बैटर्स बैटिंग करने आए तो वे बहुत कॉन्फिडेंट नहीं लगे. इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत नहीं हुई. टीम ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट खोए. बांग्लादेश के पेसर हसन मुराद ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया पर प्रेशर बनाया. उन्होंने दोनों ओपनर को निपटा दिया. ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड दूसरी इनिंग्स में इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. हेड 17 रन बनाकर आउट हुए जबकि, वेदराल्ड खाता नहीं खोल सके.
मिडिल ऑर्डर में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच साझेदारी पनपी. लेकिन, ये पार्टनरशिप ज्यादा देर तक नहीं चल पाई. तैजुल इस्लाम ने लाबुशेन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया. स्टीव स्मिथ बेहतरीन टच में दिखे. उन्हें देखकर लगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम पारी खेलेंगे. पहली इनिंग्स में भी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में जब वह 44 रनों पर थे, तब मेहदी हसन मिराज ने आउट करके कंगारुओं को तगड़ा झटका दे दिया.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बैटर अपनी स्ट्रेटजी के मुताबिक नहीं खेल पाए. पहली पारी की तरह दूसरी इनिंग्स में भी ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 161 रन था. कैमरन ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रनों पर नॉट आउट पवेलियन लौटे.
बांग्लादेश ने बनाए 426 रनइससे पहले बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार उसे 228 रनों की लीड मिली. कंगारू टीम पहली पारी में 198 रनों पर सिमट गई थी. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 101 रन तंजीद हसन ने बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 रनों की पारी खेली. जबकि, मेहदी हसन मिराज ने 65 रन स्कोर किए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार बॉलिंग करते हुए 6 विकेट निकाले.
ये भी पढ़ें: स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच रहा है. जबकि, ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर. कंगारू टीम को दूसरी इनिंग्स में कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी से काफी उम्मीदें है. दोनों बैटर बड़ी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का कमबैक कराना चाहेंगे. अगर चौथे दिन बांग्लादेश के बॉलर ग्रीन और कैरी को जल्दी आउट कर देते हैं, तो उसकी जीत लगभग पक्की हो जाएगी.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









