दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो के सामने आने के बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल (CCP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं. ध्वजारोहण के बाद का समय है. बैकग्राउंड में वही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बज रहा है, जिसे केंद्र सरकार ने हर सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ अनिवार्य रूप से गाए जाने का निर्देश दिया है. वीडियो में ‘वंदे मातरम’ गाए जाने के दौरान ही सोनिया और खरगे कुछ असहज दिखते हैं. इशारे कर रहे होते हैं. इसे लेकर बीजेपी का आरोप है कि वे दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को पूरा गाने से रोकने का इशारा कह रहे हैं.
सोनिया-खरगे ने 'वंदे मातरम' का अपमान किया? बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस ने क्या कहा?
Sonia Gandhi ने कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गीत गायन के दौरान हाथ से कुछ इशारे किए, जिसके बाद BJP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रोग्राम में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को रोकने का प्रयास किया गया. हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

कांग्रेस ने इस पूरे विवाद पर सफाई भी दी है. क्या दी है, वो जानेंगे लेकिन पहले जानते हैं कि बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर क्या कहा है?
बीजेपी ने वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी को ‘वंदे मातरम्’ की कुछ शुरुआती पंक्तियों के बाद ही इसे लेकर असहजता होने लगी. उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया. राहुल गांधी भी पूरे गीत के दौरान और राष्ट्रगीत समाप्त होने के बाद तक परेशान दिखे. यही तो कांग्रेस की पुरानी दुविधा है. गांधी परिवार को भारत की सांस्कृतिक चेतना, सभ्यतागत विरासत और राष्ट्रभाव के साथ आखिर इतनी असहजता क्यों?

बीजेपी ने आगे लिखा,
स्वतंत्रता दिवस पर भी गांधी परिवार की वही बेचैनी कैमरे में कैद हो गई. आप खुद देख लें.
BJP नेता और पुरी सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा,
कांग्रेस की ‘सफाई’‘सोनिया गांधी को ‘वंदे मातरम’ की कुछ शुरुआती पंक्तियों के बाद से ही असहजता होने लगी. उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया. राहुल गांधी भी पूरे गायन के दौरान और राष्ट्रीय गीत समाप्त होने के बाद तक परेशान दिखे.’
विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने इस पूरे मामले को लेकर पार्टी की ओर से सफाई दी. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वंदे मातरम को पूरा गाने से कांग्रेस नेता ने कहा,
आज यहां इंदिरा भवन में पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाया गया. इसमें कोई वाद-विवाद का सवाल नहीं उठता है. कोई रोकने का प्रयास नहीं था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लंबे समय से खड़े थे हुए थे. इसलिए सोनिया गांधी कह रही थी कि उनके लिए कुर्सी लाकर रख दो बस.'
‘वंदे मातरम्’ गायन विवाद के इतर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे 15 अगस्त प्रोग्राम में लाल किले में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, ‘सीटिंग अरेंजमेंट्स सही न होने की वजह’ से दोनों नेता प्रोग्राम में नहीं शामिल हुए. हालांकि, इस मामले पर दोनों नेताओं की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.
वीडियो: नेतानगरी: मानसून सत्र में परिसीमन बिल न लाने के पीछे का असली खेल क्या है? जानिए इनसाइड स्टोरी









