इस बार बवाल नहीं भौकाल में आया JNU, HCU का नाम
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस तरह की पहली लिस्ट जारी की है. IIT मद्रास इस लिस्ट के हिसाब से बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज है देश का.
Advertisement

फोटो - thelallantop
गली मोहल्ले में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी या हैदराबाद यूनिवर्सिटी का नाम लो. या तो गरिया के खेद दिए जाओगे देशद्रोही बता कर या कामरेड बता कर गलबहियां कर लिए जाओगे. बवाल इतना हुआ है भैया वहां. JNU कन्हैया और नारों की वजह से, HCU रोहित वेमुला सुसाइड और प्रोटेस्ट की वजह से न्यूज में फैले रहे. अब खेला बदल गया है. सरकार की तरफ से बेहतरीन यूनिवर्सिटीज की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें ये दोनों टॉप टेन में हैं. नेशनल इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग फ्रेमवर्क(NIRF)और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जो लिस्ट जारी की है. उसके हिसाब से IIT मद्रास बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज है. IIM बैंगलोर बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज है. IIM अहमदाबाद का दूसरा नंबर आया है. NIRF ने इस लिस्ट के लिए 3500 इंस्टीट्यूशन्स को चुना. एक से बढ़ कर एक धाकड़ यूनिवर्सिटीज, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट कॉलेज. आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूशन्स इस लाइन में नहीं लग पाए. काहे कि नवंबर में जब लिस्ट प्लान की जा रही थी तो उनका रवैया ठंडा ठंडा था. खबरिया फसाद की जड़ JNU इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा. हैदराबाद यूनिवर्सिटी चौथे नंबर पर.
क्या था चुनने का क्राइटेरिया
इन कॉलेजेज़ के नंबर तय करने के लिए एकदम सीधे सपाट नियम थे. स्टूडेंट्स और उनके गार्जियन का एक्सपीरिएंस, कॉलेज से निकलने के बाद अच्छे काम में नाम कमाए लोग, कॉलेज के कर्मचारी और उसे लेकर पब्लिक का रवैया. इन पैरामीटर्स को एक्सपर्ट्स ने कायदे से देखा सुना. पढ़ाई लिखाई का तरीका देखा. रिसर्च स्किल पर रिसर्च किया. इतना मट्ठा मथने के बाद ये लिस्ट आई है.
ये हैं हर कैटेगरी के टॉप टेन इंस्टीट्यूशन्स
द हिंदू अंग्रेजी अखबार ने इन कैटेगरीज में टॉप टेन की लिस्ट लगाई है. हम लगा देते हैं आपके लिए. ध्यान से देख लो. क्या पता तुम्हारी भी निकल आए.
Advertisement









