The Lallantop

5 कंपनियों की डायरेक्टर, TV एंकर की बीवी बनना चाहती थी, किडनैप किया, लाखों गंवाए, पता है फिर क्या हुआ?

आरोपी महिला का नाम भोगिरेड्डी तृषा है. उम्र 31 साल. वो पांच स्टार्टअप कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करती है. दो साल पहले वो भारत मैट्रिमोनी वेबसाइट पर एक शख्स से मिली. इसके बाद शुरू हुई कहानी.

Advertisement
post-main-image
तृषा को प्रणव के अपहरण के आरोप में अरेस्ट किया गया है (फोटो- इंडिया टुडे)

हैदराबाद (Hyderabad) की एक व्यवसायी महिला (Businesswoman) पर टीवी एंकर को स्टॉक करने और फिर किडनैप करने के आरोप लगे हैं (TV Anchor Kidnapped). खबर है कि महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुई थी. लाखों रुपए गंवा बैठी. जिस शख्स ने उसे ठगा था वो टीवी एंकर बनकर महिला से बात करता था. पुलिस ने PTI को बताया कि जब महिला को असलियत पता लगी तो वो एंकर पर ही शादी का दबाव बनाने लगी और फिर कहानी किडनैप करने तक पहुंच गई. कैसे और क्या हुआ? सब आपको आगे बताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम भोगिरेड्डी तृषा है. उम्र 31 साल. वो पांच स्टार्टअप कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करती है. दो साल पहले वो भारत मैट्रिमोनी वेबसाइट पर एक शख्स से मिली. शख्स ने अपनी प्रोफाइल फोटो पर टीवी एंकर प्रणव सिस्तला की फोटो लगाई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. भोगिरेड्डी उस शख्स को एंकर समझकर शादी के लिए भी तैयार हो गईं.

एंकर को किडनैप क्यों किया?

इस बीच एक दिन शख्स ने तृषा से कपंनी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 40 लाख रुपये मांगे. महिला का आरोप है कि पैसे मिलने के बाद शख्स उसे इग्नोर करने लगा. इसके बाद तृषा ने प्रोफाइल से शख्स का नंबर निकाला जो कि एंकर प्रणव का था. प्रणव ने फोन पर महिला को बताया कि चैतन्य रेड्डी नाम के एक शख्स ने उसके नाम से फेक प्रोफाइल बनाई है जिसकी शिकायत साइबर सेल में भी दर्ज कराई गई है. हालांकि, महिला ने एंकर को मैसेज भेजना जारी रखा. पुलिस ने बताया कि इसके बाद एंकर ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया. पुलिस ने कहा कि फिर एंकर से शादी करने की जिद पर अड़ी महिला ने यह सोचकर उसके अपहरण की योजना बनाई कि वह मामले को सुलझा सकती है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपी महिला प्रणव को किडनैप करने का प्लान बनाने लगी. महिला ने चार लोगों को अपने प्लान में शामिल किया. आरोप है कि 11 फरवरी को वो लोग प्रणव को उठाकर तृषा के ऑफिस ले गए और उसके साथ मारपीट की. हालांकि प्रणव किसी तरह वहां से भाग निकला. प्रणव ने उप्पल पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363 (अपहरण), 341 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गलत तरीके से बंद करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-  'TMC कार्यकर्ता हिंदू महिला को कर रहे किडनैप', वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?

आरोपी महिला और किडनैपिंग में शामिल उसके चार साथियों को भी हिरासत में ले लिया गया है. 

Advertisement

Advertisement