The Lallantop

शादी के कुछ घंटों बाद पायलट पत्नी संग हेलीकॉप्टर में उड़ा, क्रैश में मौत हो गई

डेव फिजी अटलांटा शहर के रहने वाले थे. वो डेल्टा एयरलाइंस नाम की कंपनी में पायलट थे. उनका परिवार केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवट्टुपुझा का रहने वाला है. परिवार कई साल पहले अमेरिका रहने आया था. वहीं उनकी पत्नी जेस्नी का परिवार केरल के अलप्पुझा जिले से ताल्लुक रखता है.

Advertisement
post-main-image
घना जंगल और खराब इलाका होने की वजह से रेस्क्यू टीम को एक्सीडेंट साइट पर पहुंचने में लगभग 5-6 घंटे लग गए. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अटलांटा के डॉसनविले में शादी के कुछ घंटे बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में डेव फिजी और हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी जेस्नी गंभीर रूप से घायल हुईं।
  • रात 9:30 बजे खराब मौसम, घना कोहरा और बारिश के बीच हेलीकॉप्टर टेकऑफ किया गया, जबकि डेव ने विजिबिलिटी कम होने पर उड़ान न भरने की बात कही थी।
  • हादसे के बाद रेस्क्यू टीम को कठिन इलाके में पहुंचने में 5-6 घंटे लगे, जबकि NTSB दुर्घटना की जांच कर रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों में आएगी।

अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट में भारतीय मूल के एक नागरिक की शादी के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई. 25 साल के डेव फिजी खुद भी एक पायलट थे. एक्सीडेंट में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं. उनका इलाज जारी है. हादसे में हेलीकॉप्टर पायलट की भी मौत हो गई है.

Advertisement

डेव फिजी अटलांटा शहर के रहने वाले थे. वो डेल्टा एयरलाइंस नाम की कंपनी में पायलट थे. उनका परिवार केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवट्टुपुझा का रहने वाला है. परिवार कई साल पहले अमेरिका रहने आया था. वहीं उनकी पत्नी जेस्नी का परिवार केरल के अलप्पुझा जिले से ताल्लुक रखता है.

30 मई, 2026 को जॉर्जिया के डॉसनविले के पास द रिवियर नाम के वेडिंग वेन्यू पर दोनों की शादी हुई. जिसमें सैकड़ों मेहमान आए. डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया,

Advertisement

"हम अपने बेटे को भगवान का तोहफा मानते थे. वो बहुत हैंडसम और प्यारा था. शादी में सब कुछ इतना अच्छा था कि परिवार इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहता था.”

एक्सीडेंट कैसे हुआ?

शादी के बाद डेव और उनकी पत्नी को हेलीकॉप्टर से पीचट्री-डे काल्ब एयरपोर्ट जाना था. वहां से दोनों का प्लान अटलांटा के डाउनटाउन होटल में रात बिताने का था. लेकिन रिसेप्शन खत्म होते-होते मौसम खराब हो गया. रात 9:30 बजे के आसपास घना कोहरा और बारिश शुरू हुई. जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई.

डेव खुद भी कमर्शियल पायलट थे. रिपोर्ट के मुताबिक हादसे से पहले उन्होंने मौसम देखकर ये तक कहा था, "मैं इस विजिबिलिटी में फ्लाई नहीं करता."

Advertisement

लेकिन ऐसी स्थिति में भी हेलीकॉप्टर के पायलट ने टेकऑफ का प्लान किया. कुछ ही देर बाद, रात करीब 10:30 बजे रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर डॉसन काउंटी के जंगली और पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया.

हादसे में डेव और हेलीकॉप्टर के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई. घायल जेस्नी कई घंटों तक मलबे और पेड़ों के नीचे फंसी रहीं. जॉर्ज ने बताया कि जब जेस्नी होश में आईं तो उन्होंने डेव को अपने सीने पर पड़ा देखा. जॉर्ज ने बताया,

“जेस्नी खुद नर्स हैं. इसलिए उन्होंने तुरंत चेक किया, लेकिन डेव की बॉडी पहले ही ठंडी पड़ चुकी थी.”

रेस्क्यू टीम 5-6 घंटे में पहुंची

रिपोर्ट्स के अनुसार घना जंगल और खराब इलाका होने की वजह से रेस्क्यू टीम को एक्सीडेंट साइट पर पहुंचने में लगभग 5-6 घंटे लग गए. लोकल लोगों ने बताया कि रेस्क्यू वालों को ऑफ-रोड वाहन और कटिंग टूल्स का इस्तेमाल तक करना पड़ा.

डेव के पिता ने बताया कि उनका परिवार अब इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है. प्रेस्टीज हेलीकॉप्टर्स कंपनी के डायरेक्टर एंडी व्हिटेकर ने कहा कि कंपनी में 40 साल में ऐसी कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. ये दुखद हादसा उनके लिए भी नया और 'अनोखा' है.

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है. प्रारंभिक रिपोर्ट 30 दिनों में आने की उम्मीद है. जिसमें ये क्लियर होगा कि असल में एक्सीडेंट किन वजहों से हुआ.

वीडियो: अमेरिका ने जंग ख़त्म करने के लिए 5 शर्तें रखीं, ईरान ने ट्रम्प को क‍िस फिल्म का डायलॉग याद दिलाया?

Advertisement