Ajay Devgn स्टारर फिल्म Chauhaan में किस धाकड़ एक्टर को कास्ट किया गया है? Dhoom 4 में Ranbir Kapoor की कास्टिंग की खबरों में कितनी सच्चाई है? साथ ही जानिए Spider Man Brand New Day ने रिलीज से पहले ही कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में ही गर्दा उड़ा दिया, अकेले भारत से कूट दिए इतने करोड़
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के तीन दिन पहले सिर्फ भारत से कितने करोड़ रुपए कमा लिए हैं?

# अजय देवगन के साथ 'चौहान' में काम करेंगे विक्रांत मैसी?
अजय देवगन ने बीते दिनों अपनी अगली फिल्म 'चौहान' का अनाउंसमेंट टीजर रिलीज़ किया. इसे लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई. उस टीजर में मोहम्मद ज़ीशान अयूब की आवाज़ में एक वॉइसओवर सुनाई पड़ता है. मगर ज़ीशान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें धोखे में रखकर ये VO करवाया गया. उनका इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि मेकर्स ने ज़ीशान के पोस्ट से पहले ही टीजर से उनकी आवाज़ हटा दी थी. रिपोर्ट्स हैं कि अब इस फिल्म में अजय देवगन के साथ विक्रांत मैसी नज़र आएंगे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक विक्रांत इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक लेयर्ड और ग्रे शेड वाला रोल करने वाले हैं. 'चौहान' को नीरज यादव डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
# धूम 4' में रणबीर कपूर की कास्टिंग कोरी बकवास?
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' के प्रमोशंस में व्यस्त हैं. हाल ही में रणबीर समेत 'रामायण' की स्टारकास्ट अमेरिका में हो रहे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में पहुंची थी. यहां रणबीर ने उन अफवाहों पर भी पर्दा डाल दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो 'धूम 4' में नजर आने वाले हैं. रिव्यू नेशन के साथ बातचीत में रणबीर ने बताया कि वे केवल अभी दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं. जिनमें से एक तो 'रामायण' है और दूसरी है 'लव एंड वॉर'. जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. 'लव एंड वॉर' 24 जनवरी, 2027 को रिलीज हो रही है. इसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल भी लीड रोल में हैं.
# प्रभास की 'स्पिरिट' से वापसी करेंगी कटरीना कैफ!
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था. लेकिन मेकर्स के साथ हुई अनबन के बाद दीपिका ने फिल्म को छोड़ दिया था. इसके बाद वांगा ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म की लीडिंग लेडी तृप्ति डिमरी होंगी. प्रभास के साथ उनका पोस्टर भी रिलीज़ किया जा चुका है. अचानक ऐसी खबरें आने लगीं कि कटरीना को भी 'स्पिरिट' में एक रोल के लिए कंसिडर किया जा रहा है. ये कैमियो होगा मगर कहानी के लिहाज से बेहद ज़रूरी. हालांकि मेकर्स या कटरीना की ओर से इस बाबत अब तक कुछ नहीं कहा गया. मगर रिपोर्ट्स हैं कि कटरीना अपने कमबैक के लिए मजबूत रोल्स की तलाश में हैं.
#'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने कूटे 25 करोड़ रुपए
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर इंडिया में काफी तगड़ा माहौल बना हुआ है. ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हो रही है. अडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अब तक सिर्फ भारत में ही 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म ने भारत में 2.60 लाख टिकटें बेच दी हैं. जबकि अभी फिल्म की रिलीज में तीन दिन बचे हैं. अनुमान है कि फिल्म अडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है.
# मृणाल-हुमा की 'पूजा मेरी जान' का टीजर रिलीज
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'पूजा मेरी जान' का टीजर रिलीज हो गया है. ये एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो काफी इन्टेंस लग रहा है. ये फिल्म 2022-23 में बनकर तैयार हो गई थी. मगर अब तक रिलीज़ नहीं हो सकी. ज़ी5 ने इस साल आने वाली फिल्मों और शोज़ की अपनी स्लेट जारी की है. ये फिल्म उसका हिस्सा है. इसे नवजोत गुलाटी ने डायरेक्ट किया है. 'पूजा मेरी जान' की रिलीज़ डेट अब तक नहीं बताई गई है.
# 'राख' वाले डायरेक्टर बनाएंगे हार्ड हिटिंग लव स्टोरी
प्रॉसित रॉय ने प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज़ 'राख' डायरेक्ट की थी. अब खबर आ रही है कि प्रोसित ने धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म की डील की है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के प्रोडक्शन में एक साइकोलॉजिकल लव स्टोरी बनाने जा रहे हैं. इसी साल के अंत तक इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा. एक्टर्स की तलाश जारी है.
वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का बजट 5000 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंचा?











