Ramayana Movie का ट्रेलर एक बार फिर से कैसे लीक हो गया? Dhoom 4 में अपनी कास्टिंग की खबरों को लेकर Ranbir Kapoor ने क्या कहा? साथ ही ये भी बताएंगे कि Kahaani 3 में Vidya Balan की जगह किसे कास्ट किया गया. ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करिए.
रणबीर कपूर की 'रामायण' के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ कैंसिल कर बहुत बड़ी गलती कर दी!
'रामायण' का ट्रेलर दो बार लीक हो चुका है. फैन्स का कहना है कि इसे ऑफिशियली रिलीज़ कर देना चाहिए ताकि और नुकसान न हो.

# मार्वल की नई 'घोस्ट राइडर' फिल्म में रायन गॉस्लिंग
'डेडपूल एंड वूल्वरीन' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर शॉन लैवी, मार्वल के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम रहेगा 'घोस्ट राइडर'. फिल्म में रायन गॉस्लिंग को लीड रोल में कास्ट किया गया है. मार्वल स्टूडियोज ने हाल ही में सैन डिएगा कॉमिक कॉन में इसकी घोषणा की है. ये फिल्म 2028 में रिलीज़ होगी.
# 'द रिंग्स ऑफ पावर' के सीजन 3 का ट्रेलर आया
प्राइम वीडियो की सीरीज 'द रिंग्स ऑफ पावर' के सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये सीरीज 11 नवंबर, 2026 से प्रीमियर होगी. इस सीरीज़ की कहानी 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की दुनिया में घटती है. मगर उससे हज़ारों साल पहले. इससे पहले इसके आए दोनों सीजंस पसंद किए गए थे.
# फिर से लीक हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर?
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने अब तक दो अलग-अलग इवेंट्स में इसका ट्रेलर दिखाया. और दोनों ही जगहों से ट्रेलर के कुछ हिस्से लीक हो गए. बीते दिनों सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में इसका प्रीमियर किया गया. वहां से ट्रेलर के कुछ सीन्स लीक हो गए. इसमें राम और सीता के शादी का सीक्वेंस, रावण का वॉर सीक्वेंस और शूर्पणखा वाला सीन वायरल हो गया. जिसे लो क्वॉलिटी में सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. ऐसे में फैन्स और इंडस्ट्री के जानकार लोगों का मानना है कि 'रामायण' के ट्रेलर को ऑफिशियली रिलीज़ कर देना चाहिए. वरना ये फिल्म के बज़ को नुकसान पहुंचाएगा. जो लोग लो क्वॉलिटी में फिल्म का ट्रेलर देख रहे हैं वो इसके कई पहलुओं की आलोचना कर रहे हैं. जो फिल्म की हाइप को प्रभावित कर रहा है.
# रजनीकांत की ऑटोबायोग्राफी पर बनेगी फिल्म!
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी बायोग्राफी पर काम कर रहे हैं. खबर आ रही है कि रजनीकांत की इस ऑटोबायोग्रफी पर फिल्म भी बन सकती है. मूवीज सिंगापुर की रिपोर्ट के मुताबिक अभी किताब पर काम चल रहा है. जब इसकी लिखाई पूरी हो जाएगी, तब इस पर फिल्म भी बनाई जा सकती है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि रजनीकांत की फिल्म को लेकर मेकर्स से भी बात चल रही है. हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
# 'कहानी 3' में यामी गौतम करेंगी लीड रोल
डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के दोनों पार्ट्स में विद्या बालन ने शानदार काम किया था. अब बताया जा रहा है कि इसका तीसरा पार्ट यानी 'कहानी 3' पर भी काम शुरू हो चुका है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं. ये फिल्म 'कहानी' वाली दुनिया में ही घटेगी. मगर इसकी स्टोरी बिल्कुल अलग होगी. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. जल्द ही इसकी शूटिंग चालू होगी.
# बीच में क्यों रोकनी पड़ी विजय की 'जन नायगन'?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. अब तक इसने देशभर से 147 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. लेकिन रविवार को चेन्नई में चल रहे एक शो को अचानक बीच में ही रोकना पड़ा. इसके पीछे की वजह सिनेमाघरों में पैरेंट्स के साथ आए माइनर बच्चे बताए जा रहे हैं. चूंकी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को A यानी एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है. इसलिए इसे सिर्फ 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोग ही थिएटर्स में देख सकते हैं. इसी वजह से बच्चों को सिनेमाघरों से बाहर निकाला गया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चों को सिनेमाघर से निकालने के लिए पुलिस का भी सहारा लेना पड़ा.
वीडियो: 'रामायण' ट्रेलर: अमेरिका में लॉन्च, भारत में कब होगा रिलीज़?











