The Lallantop

प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो तोहफे में बम दे दिया, ब्लास्ट में दूल्हे की मौत

आरोपी खदान में काम कर चुका था. इसीलिए उसे विस्फोटकों के साथ काम करने का अनुभव था. तभी वो होम थिएटर को एक IED में बदल पाया.

Advertisement
post-main-image
आरोपी संजू (बाएं), धमाके में तबाह हुए शादी के तोहफे (दाएं).

शादी में दोस्तों से मिले तोहफे खोलते हुए एहतियात बरती जाती है. क्योंकि दोस्त अक्सर तोहफे के बहाने प्रैंक करते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें इस तरीके का इस्तेमाल बदला लेने के लिये किया गया. और बदला भी ऐसा कि दूल्हे और उसके भाई की जान चली गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ज़िले से एक खबर आई कि एक जोड़े को शादी में तोहफ़े के तौर पर होम थिएटर मिला. जब इसे चालू किया गया, तो ब्लास्ट हो गया. ये ब्लास्ट इतना ज़बरदस्त था कि घर का छप्पर उड़ गया. दूल्हे हेमेंद्र मेरावी की मौके पर ही मौत हो गई. हेमेंद्र के भाई राजकुमार मेरावी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. परिवार के चार और सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए. जिनमें एक बच्चा भी शामिल है.

इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि बम वाला ये होम थिएटर और किसी ने नहीं, दुल्हन के प्रेमी ने ही दिया था. आजतक से जुड़े मनीष तंबोली की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमेंद्र मेरावी की शादी ललिता नाम की लड़की से 1 अप्रैल को हुई थी. जिस होम थिएटर में धमाका हुआ, वो संजू मरकाम नाम के शख्स ने दिया था. वो ललिता को पसंद करता था. जब ललिता की शादी कहीं और तय हो गई, तो उसने बदला लेने का प्लान बनाया.

Advertisement

कबीरधाम एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया, 

'जब लड़की की शादी आरोपी संजू से नहीं हुई तो साजिश के तहत आरोपी ने एक आईडी तैयार की जिसमें अमोनियम नाइट्रेट, पटाखे का बारूद और पेट्रोल मिलाकर एक साउंड सिस्टम में रखा गया. एक विस्फोटक तैयार किया गया. जब साउंड सिस्टम को बिजली के माध्यम से चालू करने की कोशिश की गई, तो उसमें ब्लास्ट हो गया.'

भेद खुला कैसे?

पुलिस ने पहले मध्यप्रदेश के बालाघाट से उस दुकानदार को हिरासत में लिया, जिसके यहां से ये होम थिएटर खरीदा गया था. यहां से संजू मरकाम का पता चला. संजू पेशे से मैकेनिक है और पूर्व में मायनिंग सेक्टर में काम कर चुका था. इसीलिए उसे विस्फोटकों के उपयोग का अनुभव था. इसी अनुभव का इस्तेमाल उसने होम थिएटर को एक इंप्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED बम) बनाने में किया था.  

Advertisement

वीडियो: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में RDX का इस्तेमाल हुआ, ISI के शामिल होने की आशंका जताई गई

Advertisement