Sitaare Zameen Par की रिलीज़ के वक्त Aamir Khan ने यूट्यूब पर Pay Per View Model लाए था. उस फॉर्मूले को उन्होंने अपने प्रोडक्शन तले बनी Batwara 1947 पर भी लागू किया. इसके लिए उन्होंने Sunny Deol की फिल्म को मिले एक OTT प्लैटफ़ॉर्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. चूंकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं, इसलिए उसके डिजिटल राइट्स की कीमत अब 50 परसेंट तक गिर गई है.
'बंटवारा 1947' के OTT राइट्स को लेकर क्यों भिड़ गए सनी देओल और आमिर खान?
आमिर खान के एक एक्सपेरिमेंट की वजह से फिल्म के OTT राइट्स की कीमत 50 परसेंट तक घट गई है. जिससे सनी नाराज़ हैं.

पे पर व्यू मॉडल लाकर आमिर ने पारंपरिक OTT सब्स्क्रिप्शन मॉडल को रिजेक्ट कर दिया था. इसकी जगह उन्होंने यूट्यूब पर आमिर खान टॉकीज़ चैनल पर अपनी सभी फिल्मों को लिस्ट कर दिया. दर्शकों को ऑप्शन दिया गया कि वो पूरे चैनल के पैसे भरने की जगह केवल उस मूवी की पेमेंट करें, जिसे वो देखना चाहते हैं. 'सितारे ज़मीन पर' की कीमत उन्होंने तब 100 रुपए रखी थी. चूंकि उन दिनों वो 'बंटवारा 1947' पर भी काम शुरू कर चुके थे, इसलिए उन्होंने सनी की फिल्म पर भी पे-पर-व्यू वाली नीति अपनाई. इस कारण उन्होंने एक OTT प्लेटफ़ॉर्म से मिले 60 करोड़ रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया.
फिल्मफेयर ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,
"एक बड़े OTT प्लैटफॉर्म ने बंटवारा 1947 (तब लाहौर 1947) के राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपए से ज़्यादा का ऑफर दिया था. सनी देओल और आमिर खान के बीच ये समझौता था कि मूवी से होने वाले प्रॉफिट का 50 परसेंट हिस्सा सनी को मिलेगा. इसलिए 60 करोड़ रुपए की ये डील सनी के लिए काफी फायदेमंद थी. वो इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी थे. लेकिन आमिर इस डील के अलावा कमाई के दूसरे रास्तों पर भी सोच-विचार कर रहे थे."
‘बंटवारा 1947’ पर पे-पर-व्यू फॉर्मूला लगाने के चक्कर में उन्होंने 60 करोड़ रुपए का वो OTT ऑफर ठुकरा दिया. लेकिन सनी देओल इस फैसले से खुश नहीं थे. अब जब ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हो गई, तो उनकी नाराजगी और बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल मूवी के OTT राइट्स की मार्केट वैल्यू महज 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यानी आमिर और सनी अगर यूट्यूब की जगह इसे OTT पर लाना भी चाहें, तब भी उन्हें ओरिजिनल डील से 50 परसेंट कम पैसे मिलेंगे. इससे सनी के प्रॉफिट शेयर में भी गिरावट आ जाएगी.
इन तमाम प्रोफेशनल दिक्कतों के बावजूद, सनी और आमिर एक-दूसरे के प्रति अनप्रोफेशनल नहीं हुए. उन्होंने कुछ मौकों पर 'बंटवारा 1947' को साथ मिलकर प्रमोट भी किया. जहां तक बॉक्स ऑफिस की बात है, 14 अगस्त को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 43.29 करोड़ ही कमाए हैं. इस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर्स में से एक बता रहे.
वीडियो: आमिर ने अपनी फिल्म को OTT पर न बेचने का फैसला क्यों लिया?












