The Lallantop

एपस्टीन से पॉर्न बिजनस के लिए फंड मांगा था, एंथ्रोपिक CEO की पत्नी का ईमेल वायरल

Anthropic के CEO की पत्नी Cami Clark और सेंक्स ऑफेंडर Jeffrey Epstein के संबंधों को लेकर कुछ ईमेल सामने आए हैं. इन ईमेल के US के Department Of Justice (DOJ) की ओर से जारी किया गया है.

Advertisement
post-main-image
एपस्टीन फाइल्स में Anthropic के CEO की पत्नी कैमी क्लार्क का नाम आया. (फोटो- रॉयटर्स/ AFP )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका में जारी एपस्टीन फाइल्स में Anthropic कंपनी के CEO की पत्नी कैमी क्लार्क और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के बीच 2011-12 में बिजनेस फंडिंग के लिए ईमेल संपर्क सामने आए हैं।
  • इन संपर्कों के पीछे लिटरेरी एजेंट जॉन ब्रॉकमैन द्वारा 2011 में क्लार्क और एपस्टीन की एक कॉन्फ्रेंस में मुलाकात कराई गई थी, जिसमें फंडिंग के लिए पॉर्न फिल्म प्रोजेक्ट 'एडिस' की चर्चा हुई।
  • DOJ द्वारा जारी दस्तावेज़ों में क्लार्क और एपस्टीन के बीच दो वर्षों तक बातचीत जारी रहने का खुलासा हुआ है, लेकिन क्लार्क के अपराधों में शामिल होने या उनकी जानकारी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

अमेरिका में खुले एपस्टीन फाइल्स से बड़े राज खुलते ही जा रहे हैं. अब इसमें दुनिया के सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनियों में से एक Anthropic का भी नाम जुड़ गया है. दरअसल, Anthropic के CEO डारियो अमोदेई की पत्नी कैमी क्लार्क और सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के कई ईमेल सामने आए हैं. इसमें क्लार्क ने साल 2011-12 में एपस्टीन से अपने नये बिजनेस ‘एडिस’ के लिए फंड की मांग की थी. क्लार्क ने इसे ‘लग्जरी पॉर्न’ वेंचर बताया था.

Advertisement
क्लार्क और एप्सटीन की मुलाकात

सामने आए ईमेल से पता चला है कि क्लार्क और एपस्टीन की मुलाकात एक कॉन्फ्रेंस में हुई थी. अमेरिका के ‘डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस’ (DOJ) और ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 के मार्च में लिटरेरी एजेंट (साहित्य से जुड़ा) जॉन ब्रॉकमैन ने क्लार्क की मुलाकात एपस्टीन से कराई थी. ब्रॉकमेन ने ही एपस्टीन से कहा कि था कि उसे क्लार्क और उनकी बिजनेस पार्टनर मिशेल कैपोसेफालो के साथ ‘डिनर पर मिलना चाहिए.’

US
ब्रॉकमैन की ओर से एपस्टीन को भेजा गया ईमेल.

WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉकमैन ने एपस्टीन से ये भी कहा कि ये दोनों महिलाएं लॉस एंजेलिस (LA) में खास महिलाओं के लिए बनने वाली पॉर्न फिल्म के लिए फंड जमा कर रही हैं. इसके अलावा ‘एडिस’ वेबसाइट की लिंक भी शेयर किया.

Advertisement
बर्थडे पार्टी का इनवाइट

ब्रॉकमैन ने ईमेल में यह भी बताया कि उसने शनिवार को एक बर्थडे पार्टी रखी. पार्टी में क्लार्क और कैपोसेफालो भी शामिल होंगी. इसके कुछ ही समय के बाद क्लार्क ने खुद एपस्टीन को एक ईमेल भेजा और लिखा,

‘हैलो जेफ्री. हम आज शाम आपके साथ डिनर करना पसंद करेंगे.’

DOJ
क्लार्क का एपस्टीन को भेजा गया मेल.

क्लार्क ने इस मेल के साथ अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया था. इसके बाद अगले हफ्ते क्लार्क ने एपस्टीन को एक अटैचमेंट फाइल के साथ मेल किया. इसमें लिखा,

Advertisement

‘हमने सोचा कि आपको और महिलाओं को हमारी पहली 4 फिल्मों अमेरिकन गर्ल इन पेरिस की स्क्रिप्ट/ट्रीटमेंट पसंद आ सकती है. यह थोड़ी NSFW (ऑफिस में न देखने लायक) है.’

इसके बाद क्लार्क ने करीब 1 साल के बाद फिर से एपस्टीन से कांटेक्ट करने की कोशिश की और एक मेल भेजा. लेकिन एपस्टीन उन्हें पहचान नहीं पाया. इसके बाद क्लार्क ने लिखा,

‘एक साल पहले जॉन ब्रॉकमैन ने उन्हें मिलवाया था. हमारी फ्री लक्जरी पॉर्न कंपनी है. कुछ याद आया?’

DOJ
क्लार्क का एपस्टीन के मेल.

इस ईमेल के जवाब में एपस्टीन ने ‘हां’ का जवाब दिया. इसके बाद क्लार्क ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा,

‘हाहा, मैं यह कहने वाली थी कि आप ही वो पहले इंसान होंगे, जिन्हें हम याद नहीं होंगे.’

US
क्लार्क का एपस्टीन को भेजा ईमेल

क्लार्क ने इसके बाद एपस्टीन से उनके बिजनेस में निवेश करने की मांग की. हालांकि एपस्टीन ने मना कर दिया. एपस्टीन ने जवाब देते हुए लिखा- ‘Can’t do Sex TV.’ एपस्टीन ने जवाब देते हुए कहा कि वो सेक्स टीवी से जुड़ा काम नहीं कर सकता.  

गृहप्रवेश का न्योता

DOJ की ओर से जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि दोनों के बीच करीब 2 सालों तक बातचीत चली. क्लार्क ने एपस्टीन को मैनहट्टन में अपने और कैपोसेफालो के घर के हाउस वार्मिंग पार्टी (गृह प्रवेश) में बुलाया था.

सामने आए डॉक्यूमेंट्स में ऐसे कोई सबूत नहीं है, जिससे यह ‘साबित’ हो सके की क्लार्क भी एपस्टीन के ‘अपराधों’ में शामिल थी. इसके अलावा ऐसा कुछ भी नहीं सामने आया है, जिससे यह साफ हो सके कि क्या क्लार्क को एपस्टीन के काम के बारे में पता हो. इन ईमेल्स पर बस बिजनेस के लिए फंड मांगने की बात ही है. हालांकि, आगे जांच के बाद चीजें और साफ हो पाएंगी.  

वीडियो: दुनियादारी: यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस ने जापान को खुली चुनौती दे दी

Advertisement