The Lallantop

औरतों का यौन शोषण करने के टिप्स लीजिए हिंदू युवा वाहिनी लीडर नागेंद्र तोमर से

अगर आप औरतों को इंसान समझते हैं तो ये वीडियो आपको क्रोधित कर सकता है.

Advertisement
post-main-image
भड़काऊ भाषण देते हुए हिंदू युवा वाहिनी के सचिव नागेंद्र तोमर.
झंडा, राष्ट्रगान, 'क्या हम गणतंत्र हैं?' वाली स्पीच. और लड्डू. गणतंत्र दिवस सुनकर हमारे दिमाग में यही सब आता है. लेकिन नेताओं का दिमाग इतना सिंपल नहीं होता. उनके दिमाग में कुछ भी आ सकता है. मुज़फ्फरनगर के बुधाना इलाके में हिंदू युवा वाहिनी के राज्य सचिव नागेंद्र तोमर ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में लव जिहाद का राग छेड़ दिया. तोमर ने कहा,
''अगर वो एक लेकर जाएं तो कम से कम 10 को लाने की तैयारी रखो''
ये सब कहते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है. पहले आप ये वीडियो देख लें- बुधाना में हिंदू युवा वाहिनी की तिरंगा रैली शंकर पैलेस पर आकर खत्म हुई थी. यहीं पर तोमर का भाषण हुआ था. इस भाषण में तोमर ने थ्योरी दी है कि मुसलमान कभी हिंदू ही थे. लेकिन कायर थे. इन्होंने तलवार से डरकर धोती (हिंदू पहनावा?) की लांग खोलकर तहमत (मुसलमान पहनावा) धारण कर लिया था और लट्ठ के ज़ोर पर ये दोबारा हिंदू बन जाएंगे. इसके बाद वो लड़कों से मज़बूती रखने की अपील कर रहे हैं ताकि एक के बदले दस लड़कियां लाई जा सकें. ये वीडियो वैसा ही है, जिसे देखने के बाद इतनी खीझ होती है कि फेसबुक पोस्ट तक लिखने का मन नहीं करता. लेकिन फिर मालूम चला कि तोमर लेक्चरर हैं. मेरठ के जिस कॉलेज में पढ़ाते हैं, वो सरकारी मदद से चलता है. माने तोमर की तनख्वाह का एक हिस्सा टैक्स के पैसे से आता है. इसलिए कुछ सवाल हैं जिनका जवाब तोमर से मांगा जा सकता है.
1. हिंदुओं में कायर / वीर वाला फर्क करने के लिए आप कौनसा टेस्ट इस्तेमाल करते हैं? 2. आपके संगठन का नाम स्त्रीलिंग में है. लेकिन आपके अंदर औरतों को लेकर कौड़ी की तमीज़ भी क्यों नहीं दिखती? लड़कियां हैं कि मुर्गियां जो एक के बदले 10 लाने की बात हो रही है? 3. मुसलमानों के यहां लड़कियां ज़्यादा हैं और हिंदुओं के यहां कम, ये आपने किस सन् की जनसंख्या के आधार पर कहा है? 4. अगर मुसलमान वो हिंदू हैं जो तलवार के डर से 'गए' थे और लट्ठ के दम पर 'वापस' आ जाएंगे, तो उन्हें वापस लाने में तुक क्या है. वो फिर वापस चले गए तो? कब तक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करते रहेंगे आप? 5. आखिरी और सबसे बड़ा सवाल. वो ये कि एक के बदले 10 वाली शादियां दिन में होंगी कि रात में. और उनमें मीठे में गुलाब जामुन होंगे या रसगुल्ले? (मुझे मालूम है आपको ये पढ़कर कैसा लग रहा है, मुझे आपका वीडियो देखकर ऐसा ही लगा था.)
इंडियन एक्सप्रेस ने घटना के बारे में तोमर का बयान छापा है. तोमर ने कहा,
'' पश्चिम यूपी में लव जिहाद फल-फूल रहा है. इसलिए मैंने लव जिहाद की बात की. कार्यक्रम से पहले कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि आसपास के गावों से कई मुस्लिम परिवार बुधाना आकर बसे हैं. इससे बुधाना में मुसलमानों की संख्या बढ़ी है. इसलिए मैंने कह दिया कि वो एक लड़की ले जाएं तो तुम उनकी कम से कम 10 लड़कियां ले आओ. मेरी मंशा थी कि उन लड़कियों की शादी हो और घर बसे. मेरा मानना है कि इससे समाज में भाईचारा बढ़ेगा.''
भाईचारा कितना बढ़ा, ये तो फिलहाल मालूम नहीं चला है, लेकिन इतना ज़रूर हुआ है कि तोमर पर भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज हो गया है.
ये भी पढ़ेंः

एक मैसेज को लेकर हिंदू गुंडों ने इतना परेशान किया कि 20 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया

Advertisement

हिंदुत्व के आतंक ने एक फेसबुक पेज चलाने वाले की ज़बान खींच ली

हादिया अगर लड़का होती तो सब जायज़ होता, क्यूंकि लड़के गलतियां करते हैं और लड़कियां अपराध

Advertisement
Advertisement