
हर्षिता दहिया की गोली मारकर हुई थी हत्या.
1. 1 अक्टूबर, 2017 को पानीपत के पास गायिका हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कार सवार हत्यारों ने हर्षिता को गोलियों से भून डाला था. हर्षिता इसराना क्षेत्र के एक गांव से कार्यक्रम करने के बाद लौट रही थीं. इस हत्याकांड में हर्षिता के जीजा का नाम सामने आया. कुछ समय पहले हर्षिता की मां की हत्या हो गई थी. इस मामले में हर्षिता गवाह बनी थी. तभी से उसका जीजा रंजिश रख रहा था.

बीनू चौधरी की हत्या हरिद्वार में हुई थी.
2. खोखराकोट इलाके की रहने वाली बीनू चौधरी की 2012 में हत्या कर दी गई थी. वो भी दिनदहाड़े गोली मारकर. वो एक प्रोग्राम के चलते तब हरिद्वार गई थीं. वारदात में रोहतक के ही एक युवक का नाम सामने आया था. पुलिस के अनुसार, बीनू का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था, लेकिन किसी और से शादी होने के बाद उसने युवक को छोड़ दिया था. इस पर पूर्व प्रेमी ने दो लाख की सुपारी देकर बीनू की हत्या करवाई.

पासी नैय्यर की हत्या सांपला में की गई थी.
3. लोक गायिका पासी नैय्यर की भी इसी तरह सांपला के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो झज्जर से प्रोग्राम करके घर लौट रही थीं. उनका शव हसनगढ़ गांव के पास मिला था. इस हत्याकांड में भी पासी के नजदीकी का ही नाम सामने आया था.

ललिता शर्मा की हत्या में उनका एक गार्ड ही पकड़ा गया था.
4. हिसार के हांसी की रहने वाली गायिका व डांसर ललिता शर्मा की भी कहानी ऐसे ही हत्या करके खत्म कर दी गई थी. उसने अपने ड्राइवर मोनू शेख के साथ विवाह कर लिया था. दोनों मेरठ की ईरा गार्डन कॉलोनी में रहने लगे. वहां उसकी और उसके पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले में उसके सुरक्षा गार्ड सलमान और मोनू के रिश्तेदार आदिल को गिरफ्तार किया था.
ममता के मामले में पुलिस दो दिन तक सोती रही, फिर मिली लाश
रोहतक के कलानौर की रहने वाली ममता शर्मा 14 जनवरी को एक प्रोग्राम के लिए घर से निकली थीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं. उनके बेटे भारत शर्मा ने बताया कि मां मोहित नाम के अपने साथी कलाकार के साथ सुबह 8 बजे घर से गोहाना के लिए निकलीं. इसके बाद दिन में ही करीब 10.30 बजे मोहित ने भरत को फोन करके बताया कि ममता शर्मा रास्ते से किसी और गाड़ी(ब्रेजा) में बैठ गईं. कहा कि वो उनका जानने वाला है और वो उसी के साथ प्रोग्राम में आ जाएंगी. लेकिन जब मोहित प्रोग्राम में पहुंचा तो वो वहां नहीं थीं, तब उसने ये बात भारत को बताई. घरवालों ने पूरे दिन ममता की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिलीं. फ़ोन स्विच ऑफ बता रहा था. सोमवार को परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मगर परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने ढंग से जांच नहीं की.

मनोहर लाल खट्टर के गांव में मिला ममता का शव.
भारत ने बताया कि सोमवार को एक बार ममता के फोन पर रिंग बजी, मगर फोन उठा नहीं. इसकी जानकारी भी उसने पुलिस को दी, मगर पुलिस ने कोई ऐक्शन नहीं लिया. 18 जनवरी को फिर ममता की लाश मिली. और अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक बार फिर जांच करने की बात कही है.
साथी पर शक, हिरासत में लिया
छह साल पहले ममता शर्मा ने स्टेज कार्यक्रमों में भजन व लोकगीत गाने शुरू किए थे. इससे पहले ममता ने म्यूजिक में एमए किया है. ममता शर्मा के पास पहले एक गोरड़ का युवक रहता था. वो करीब चार साल तक रहा. मगर उसके बाद युवक ने कहीं और शादी कर ली. इसके बाद लड़का अलग हो गया. इसके बाद से ममता कैलाश कॉलोनी निवासी मोहित के साथ काम कर रही थीं. दो साल से मोहित ही उनकी गाड़ी चलाता था. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने ममता के कॉल रिकॉर्डस भी खंगाले हैं. साथ ही उस ब्रेजा कार की तलाश कर रही है, जिससे ममता बीच रास्ते से चली गई थीं.
ये भी पढ़ें-
सुहागरात पर अपनी दुल्हन का लोहे की रॉड से रेप किया
क्या यूपी पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है, जिसमें 8 साल के बच्चे की मौत हुई है?
लड़की ने कत्ल किया, हथियार इस सेल्फी में दिख गया और पकड़ ली गई
पद्मावत' से बैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही है
'जो सांड को काबू में लाएगा, उसे इनाम में 21 साल की लड़की मिलेगी'
ट्रू कॉलर पर भरोसा किया, 40 हजार की चुंगी लग गई
सीएम योगी ने संस्कृत स्कूलों को लेकर बहुत मार्के की बात कही है
लल्लनटॉप वीडियो देखें-












