गुरुग्राम के एक क्लब ( Gurugram Club ) में चार लोगों द्वारा कथित तौर पर महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवकों ने महिला के पति के सामने उससे यौन उत्पीड़न किया. विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट भी की. जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पति के साथ क्लब गई थी महिला, युवकों ने किया यौन उत्पीड़न और पति को भी मारा अब पुलिस ने क्या बताया?
घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी फरार हो गए. हालांकि Gurugram Police ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
.webp?width=360)
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 10 मार्च को सेक्टर 40 स्थित क्लब गई थी. महिला का आरोप है कि डांस फ्लोर पर चार लोगों ने उन्हें मॉलेस्ट किया. महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ धक्का मुक्की भी की. जब महिला के पति ने भी आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना के बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे.
घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया,
महिला को उठाकर क्लब के बाहर फेंका!‘घटना पर महिला की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम के सेक्टर 40 थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 323 ( चोट पहुंचाना ), 354 ( यौन उत्पीड़न करना ), 34 ( संगठित अपराध ) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है.’
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले 9 मार्च को एक महिला को कथित तौर पर बाउंसरों ने क्लब के बाहर फेंक दिया था. उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली महिला का आरोप था कि गुरुग्राम स्थित एक क्लब के बाउंसरों ने उसे बिना किसी वजह उठाकर क्लब के बाहर फेंक दिया. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इस दौरान उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें भी आई.
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ महिला ने की यौन उत्पीड़न
घटना को लेकर पुलिस ने IPC की धारा 323 ( चोट पहुंचाना ), 506 ( आपराधिक धमकी ), 34 ( संगठित अपराध ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
वीडियो: तारीख: येति, देवी, 6 फ़ीट... कंचनजंगा को क्यों कहते हैं, 'राक्षसों' वाला पर्वत?











