एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति हैं निक जोनस. इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.वीडियो एक कॉन्सर्ट का है. जहां ये अपने भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ परफॉर्मकर रहे थे. तभी इनके साथ एक महिला छेड़छाड़ करने लगी. ये वाकया 21 अक्टूबर का है,जब निक लॉस एंजलिस में परफॉर्म कर रहे थे.View this post on InstagramNEVER do this to Nick! ( or other singer) It's very disrespectful.#joejonas#kevinjonas#nickjonas#jonasbrothers#jonasbrothersreunion#jonasbrothersedit#daniellejonas#sophieturner#sophiet#pryankachopra#valentinajonas#alenajonas#papajonas#mamajonas#usaA post shared by Jonas Fans(@alwaysjonasfans_) on Oct 23, 2019 at 3:09am PDTवीडियो में दिख रहा है कि निक गाना गा रहे हैं. और नीचे जो महिला है, वो उनका पैरछू रही है. सहला रही है. हालांकि सिक्योरिटी गार्ड ने उस महिला को ऐसा करने से मनाकिया. पर वो नहीं मानी. वो निक का दूसरा पैर सहलाने लगी. फिर निक ने खुद महिला कोदूर किया. और पीछे मुड़कर गुस्से से देखा. तब जाकर महिला हटी.इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय दी. और महिला कीनिंदा की. वहीं, लोग निक की तारीफ कर रहे हैं.निक जोनस ने कुछ समय पहले ही अपने भाइयों जो और केविन के साथ अपना बैंड दोबाराबनाया है. और 10 साल बाद साथ मिलकर नया म्यूजिक एल्बम रिलीज किया है. इस समय निकअपने भाइयों संग म्यूजिक टूर 'हैप्पीनेस बिगिन्स' पर हैं. हाल ही में उन्होंनेहॉलीवुड बाउल में परफॉर्म किया था.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें : गाज़ियाबाद पुलिस ने दो साल में 60 गाड़ियां चुराने वाले गैंग को धरलिया