The Lallantop

12वीं की स्टूडेंट ने अपने टीचर से शादी की, फिर वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा, मायके वाले फ़रार!

प्रेमी उर्फ़ पति उर्फ़ टीचर के कोचिंग सेंटर पढ़ने जाती थी लड़की.

Advertisement
post-main-image
अंजली और चंदन (फोटो- ट्विटर)

बिहार के बेतिया में एक लड़की ने कोचिंग टीचर से शादी कर ली. यही नहीं लड़की ने शादी के बाद एक वीडियो जारी कर अपने माता-पिता को धमकी भी दे डाली. लड़की ने कहा कि अगर उसके ससुराल वालों को एक खरोंच भी आई तो वो अपने माता-पिता को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
12वीं में पढ़ती है लड़की

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मामला बेतिया के सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली  12वीं की एक छात्रा और उसके कोचिंग टीचर के बीच कथित रूप से प्रेम संबंध थे. दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का प्लान बनाया. दोनों सहमति से 12 दिसंबर के दिन घर से भागे थे. इसके बाद 15 दिसंबर के दिन लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी.

जैसे ही लड़की को ये पता चला कि उसके घरवालों ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, तो उसने अपने टीचर-पति चंदन और उसके घरवालों का पक्ष लिया. इसके लिए उसने एक वीडियो भी जारी किया. वीडियो जारी कर लड़की ने डीएम, एसपी और सिरसिया ओपी थाना अध्यक्ष से सुरक्षा की मांग की. उसने कहा,

Advertisement

“मैं अपना घर अपनी मर्जी से छोड़ कर आई हूं. 12 दिसंबर के दिन मैं घर से आई थी. मैंने अपने पति को फोन कर बोला कि मैंने घर छोड़ दिया है. पति से कहा कि आना है तो जल्दी आइए नहीं तो मैं गाड़ी को नीचे आकर अपनी जान दे दूंगी. ये बात सुनकर मेरे पति ने मुझे काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी. इसके बाद हम दोनों ने शादी कर ली और वहां से भाग आए.”

हाई कोर्ट नहीं सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगी

लड़की ने कहा कि अगर मेरे पति और उसके घरवालों को थोड़ा भी खरोंच आई तो मैं अपने माता-पिता और मामा के घरवालों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगी. उन्हें हाईकोर्ट ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगी. मेरे माता पिता को अच्छे से मालूम है कि मैं कितनी जिद्दी हूं.

वहीं, इस मामले में सिरसिया ओपी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने शिकायत दर्ज कर ली है. तिवारी के मुताबिक सभी नामजद फरार हैं. युवक और उसके परिजनों की तलाश जारी है.    

Advertisement

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्रों ने फूंकी गाड़ियां, कैंपस में लगाई आग

Advertisement