उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक चलती हुई बस में आग लग गई. ये हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित जेवर इलाके में हुआ. बस ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से लगभग 32 किलोमीटर आगे पहुंची थी. राज कल्पना ट्रेवल्स की ये बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए निकली थी. बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और आठ पुरुष हैं. जब ये हादसा हुआ, तब बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे. कुछ लोग तो जान बचाने के लिए चलती बस से ही कूद गए. एडीएम अजित सिंह के मुताबिक बस में आग का कारण शॉर्ट सर्किट है.
बस में लपटें उठीं, पर ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाए... यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 की जलकर मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में देर रात आग लग गई. बस में करीब 35 यात्री सवार थे. 9 लोगों की मौत हुई, जबकि कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. FIR में दावा है कि आग से पहले यात्रियों ने जलने की गंध की शिकायत की, फिर आग लग गई, लेकिन तब भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी.

इंडिया टुडे को बस में लगी आग के मामले में दर्ज FIR की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. यह FIR बस में यात्रा कर रहे सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है. FIR के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे जब बस नंबर BR32PA8647 नोएडा-आगरा रूट पर 33 किलोमीटर तक पहुंची थी. तभी यात्रियों को ड्राइवर के केबिन से कुछ जलने की गंध महसूस हुई. सुनील कुमार की शिकायत के अनुसार, कुछ यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर को इस गंध के बारे में बताया. FIR के मुताबिक ड्राइवर ने उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि बस में ऐसी जलने की गंध आना आम बात है. यह भी आरोप है कि ड्राइवर ने समस्या की जांच करने के लिए बस को तुरंत नहीं रोका. और तो और ड्राइवर व कंडक्टर केबिन में बीड़ी/सिगरेट पीते रहे.
इसके कुछ ही देर बाद ड्राइवर की सीट के पास अचानक आग की लपटें उठने लगीं. यात्री चिल्लाने लगे और ड्राइवर से बस रोकने को कहने लगे. लेकिन यात्रियों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद ड्राइवर और कंडक्टर ने शुरू में बस रोकने से इनकार कर दिया. यहां तक कि उन्होंने यात्रियों को धमकाया भी. कुछ ही देर में आग बस में फैल चुकी थी. यात्रियों वाले हिस्से में घना धुआं भर गया था.
(यह भी पढ़ें: लखनऊः यात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग, 5 यात्रियों की जलने से मौत, बाकियों ने कूदकर बचाई जान)
आग लगने के बाद भाग गए ड्राइवर-कंडक्टरआग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए. मौके पर मौजूद लोगों ने जलती हुई बस से यात्रियों को बाहर निकालने में मदद करने की कोशिश की. आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करने की कोशिश की गई, लेकिन वह काम नहीं आया. कुछ यात्री बस में ही फंसे रह गए, जिससे उनकी मौत हो गई.
वीडियो: दिल्ली के तुगलकाबाद में भयंकर आग, 3 ज़िंदा जले, चश्मदीदों ने क्या बताया?









