The Lallantop

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व जनरल दीपक कपूर, BJP बोली- राहुल घोटाले के आरोपी से मिले

BJP ने जनरल दीपक कपूर को किस घोटाले का आरोपी बता दिया?

Advertisement
post-main-image
भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व जनरल (फोटो- ट्विटर)

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में हस्तियों से लेकर सेना के लोग और कई नेता शामिल हो रहे हैं. रविवार, 8 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर(Deepak Kapoor) शामिल हुए. हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा में दीपक कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि जनरल दीपक कपूर पर महाराष्ट्र में हुए आदर्श घोटाले के आरोप हैं. मालवीय ने ट्वीट कर लिखा,

Advertisement

“पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. कपूर पर कुछ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ आदर्श घोटाले के आरोप हैं. इस घोटाले पर बनी जांच समिति की राय थी कि सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए उन्हें किसी भी सरकारी पद या कार्यालय को संभालने से वंचित किया जा सकता है.”

क्या है आदर्श घोटाला?

आदर्श घोटाला, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी स्कैम के नाम से भी जाना जाता है. ये घोटाला साल 2011 में सामने आया था. ये एक रियल एस्टेट घोटाला था. दरअसल, इस घोटाले में एक निजी हाउसिंग सोसाइटी को मुंबई के कोलाबा में एक प्लॉट मिला था. इस प्लॉट पर 31 मंजिला कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए एनओसी भी मिल गई थी. इस सोसाइटी में बनने वाले फ्लैट कारगिल युद्ध के नायकों, विधवाओं और उनके परिवारों को मिलने वाले थे. लेकिन सोसाइटी के कई फ्लैट नेताओं और अफसरों को दे दिए गए और बाद में मार्केट रेट पर बेच दिए गए थे. इसी घोटाले में नाम आने की वजह से महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी.

इस मामले में जनरल दीपक कपूर सहित सेना के कई बड़े अधिकारियों का नाम आया था. कपूर को भी इस सोसाइटी में एक फ्लैट मिला था. हालांकि, जब साल में 2010 में इस मामले ने तूल पकड़ा तो दीपक कपूर ने अपना फ़्लैट सरेंडर कर दिया. 2017 में इस मामले में बनी जांच समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि जनरल दीपक कपूर आदर्श सोसायटी घोटाले से सीधे तौर पर जुड़े हुए नहीं थे. उन्हें सोसायटी की सदस्यता लेने से पहले 'ठीक से सलाह' नहीं दी गई थी. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि आदर्श सोसायटी में फ्लैट लेने के नतीजे पर जनरल कपूर ने गहनता से विचार नहीं किया था.

Advertisement
पूर्व जनरल दीपक कपूर

सैनिक स्कूल कुंजपुरा से अपनी शुरुआती पढ़ाई करने वाले दीपक कपूर नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के एल्युमनाई हैं. उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी ट्रेनिंग की है. जनरल दीपक कपूर को हॉकी, बास्केटबॉल, टेनिस और गोल्फ खेलने में खासी रुचि है.

पाक के खिलाफ खुले हैं सारे विकल्‍प: सेना प्रमुख - all options open against  pakistan army chief - AajTak
फोटो- आज तक

इंडियन आर्मी की वेबसाइट के मुताबिक दीपक कपूर 11 जून, 1967 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी से कमीशन हुए थे. 30 सितंबर 2007 को उन्होंने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर कार्यभार संभाला था. इसके बाद 31 अगस्त 2009 को उन्हें चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था. चार दशक के करियर में जनरल दीपक कपूर ने कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में भी अपना योगदान दिया था. इस युद्ध में वो 74 मीडियम रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. 

Farewell of Gen Deepak Kapoor - India Today
फोटो- इंडिया टुडे

जनरल दीपक कपूर को जम्मू-कश्मीर में सेवा के लिए सेना मेडल दिया गया था. वहीं यूनाइटेड नेशन्स (UN)  की सेना में चीफ ऑपरेशन ऑफिसर के तौर पर सोमालिया में सेवा के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया था. जनरल दीपक को भारत के राष्ट्रपति का एडीसी भी नियुक्त किया जा चुका है.    

और भी कई पूर्व अफसर हुए यात्रा में शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जनरल दीपक कपूर के अलावा भी कई पूर्व सेना अफसर शामिल हुए. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक 8 दिसंबर को यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर के अलावा रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आर के हुड्डा, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल वी के नरूला, रिटायर्ड एयर मार्शल पी एस भंगू, रिटायर्ड मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, रिटायर्ड मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह और रिटायर्ड कर्नल जितेंद्र गिल सहित कई पूर्व अफसर शामिल हुए.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, किसानों और सोनी सोरी पर क्या पूछ लिया

Advertisement