The Lallantop

Ola-Uber की टेंशन बढ़ाने आई Green SM Limo, 50% डिस्काउंट के साथ मिलेगी ये सारी लग्जरी

Green SM Limo का सफर आपको 8 प्रति KM के हिसाब से पड़ेगा. अगर आप 5 जून से 11 जून के बीच इस कैब में बैठे तो 250 रुपये का डिस्काउंट और पकड़ लीजिए. कैब बुक करने के लिए Green SM ऐप गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर मिल जाएगा.

Advertisement
post-main-image
Green SM Limo ईवी कैब सर्विस है

देश में नई कैब सर्विस स्टार्ट हुई है. नाम है Green SM Limo. फिलहाल के लिए इस इसके चक्के अभी दिल्ली NCR में घूमेंगे मगर जल्द ही करंट पूरे देश में फैलेगा. आप एकदम सही पकड़े हैं. Green SM Limo एक इलेक्ट्रिक कैब सर्विस है जिसमें वियतनाम की VinFast ग्रुप की Limo Green ईवी चलने वाली है. Limo Green एक 7 सीटर प्रीमियम MPV (Multi-Purpose Vehicle) है. बोले तो आप इसमें अपने बड़े परिवार के साथ भी घूमी-घूमी कर सकते हैं. हम Green SM Limo में सवारी कर लिए अब आपको करवाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Green SM Limo का सफर आपको 8 प्रति KM के हिसाब से पड़ेगा. 5 जून से 11 जून तक के लिए स्पेशल ऑफर भी है. इस दौरान अगर कैब लेते हैं, तो 50 फीसदी डिस्काउंट (250 रुपये तक)और पकड़ लीजिए. कैब बुक करने के लिए Green SM ऐप गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर मिल जाएगा.

Limo की सवारी में क्या-क्या मिलेगा

Limousine जितना तो नहीं मगर उससे आधा प्रीमियम फ़ील मिलेगा. ऊबर-ओला के मुकाबले मौज डबल होगी क्योंकि एक तो सीटें फटी नहीं और बदबू भी नहीं आती. पैसा भी उनके मुकाबले आधा लगेगा. 7 सीटर गाड़ी है जिसमें पैर फैलाने से लेकर अटैची और बैग रखने के लिए पर्याप्त जगह है. पीने का पानी और गीले वाले टिशू भी मिलने वाले हैं. ड्राइवर भईया भी ड्रेस में होंगे. बेसिक सेफ़्टी सिस्टम मतलब SOS बटन के साथ तीन कैमरे वाला डैशकैम भी फिट है. माने गाड़ी के अंदर से लेकर बाहर तक की रिकॉर्डिंग लगातार होती रहेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Mahindra की नई कॉम्पेक्ट SUV से लेकर VinFast V7: अगस्त में लॉन्च होने वाली कारें

Limo Green फुल चार्ज में 400 किलोमीटर सच्ची में चलती है. ऐसा हमें खुद इस गाड़ी को चलाने वाले दीपक भईया ने बताया. यानी आप लंबी दूरी से लेकर दिन भर के लिए बुकिंग कर सकते हैं. हेल्प के लिए कंपनी ने 92 2885 3333 नंबर भी दिया है. माने आपको किसी किस्म की दिक्कत होने पर चैट बॉट से फालतू की चिट-चैट करके अपना चित्त खराब करने की जरूरत नहीं.

Green SM Limo
Green SM Limo
Ola-Uber की टेंशन बढ़ने वाली है क्या?

ना, अभी तो नहीं. इन कैब कंपनियों का नेटवर्क काफी बड़ा है. इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो चार्जिंग और रेंज भी एक बड़ा सवाल है. हां जैसे कंपनी का कहना है कि वो जल्द 10 हजार कैब सड़कों पर उतार देगी और चार्जिंग का इंफ्रा भी बना देगी तो फिर जरूर Ola-Uber की नींद उड़ेगी.

Advertisement

फिलहाल तो अगर आप राजधानी में हैं तो कम पैसे में लग्जरी कैब की सवारी का लुफ्त ले सकते हैं.

वीडियो: Delhi Malviya Nagar Fire में जान गवाने वालों की कहानी रुला देगी

Advertisement