The Lallantop

लगातार फ्लॉप रहे साई सुदर्शन, फिर भी क्यों मौका देना चाहते हैं गौतम गंभीर?

Gautam Gambhir को लगता है कि Sai Sudharsan को लंबे वक्त के लिए मौका मिलना चाहिए. टीम नंबर 3 पर उन्हें बैक कर रही है.

Advertisement
post-main-image
साई सुदर्शन ने IPL में 700 से ज्यादा रन बनाए. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर खेलने का फैसला किया गया है, जिसे टीम प्रबंधन गंभीर ने अपना समर्थन दिया है।
  • साई सुदर्शन के चयन के पीछे उनकी आईपीएल में 722 रन बनाने और इंग्लैंड दौरे में तीसरे नंबर पर खेलने का अनुभव कारण है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को भी इस स्थान के लिए माना जा रहा था।
  • इस चयन के बाद टीम प्रबंधन साई को लंबे समय तक मौका देने की योजना बना रही है, साथ ही स्पिनरों के लिए चौथे खिलाड़ी की तलाश भी जारी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में तीसरे नंबर की गुत्थी मैच से पहले ही सुलझ गई है. इस जगह के लिए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और देवदत्त पडिक्कल प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. साई तीसरे नंबर पर अभी तक कोई बड़ी परफॉर्मेंस नहीं दे पाए हैं. इसके बावजूद गौतम गंभीर एंड कंपनी उन्हें मौका देना चाहती है. गंभीर ने कहा है कि साई नंबर 3 पर खेलेंगे. 

Advertisement
साई पर भरोसा क्यों?

साई के लिए IPL बेहद खास रहा. वह ऑरेंज कैप की रेस में नंबर तीन पर थे. उन्होंने 17 मैचों में 45.13 के औसत से 722 रन बनाए. गंभीर ने उनकी इस फॉर्म का भी जिक्र किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

साई सुदर्शन को एक फेयर चांस मिलना चाहिए. वह ज्यादातर समय इंग्लैंड में खेले हैं. मुझे लगता है कि उसे एक और मौका मिलना चाहिए. हम केवल 11 ही खिलाड़ी चुन सकते हैं और साई बुरे फॉर्म में नहीं है. उन्होंने IPL में 700 रन बनाए हैं. हम अगर अच्छी टीम तैयार करना चाहते हैं तो किसी को केवल 4-5 मैच के दम पर जज नहीं कर सकते हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा थे. तब से वह तीसरे नंबर पर लगभग छह मैच खेल चुके हैं. इस दौरान वो सिर्फ 27.45 की औसत से रन बना पाए हैं. लेकिन गंभीर को लगता है कि साई सुदर्शन को लंबे वक्त के लिए मौका मिलना चाहिए.

देवदत्त का प्रदर्शन

टीम इंडिया में नंबर 3 की पोजीशन के लिए दूसरे दावेदार देवदत्त पडिक्कल थे. इस खिलाड़ी ने कर्नाटक के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के छह मैचों में 60.33 की औसत से 543 रन बनाए. 

वो IPL चैंपियन RCB का भी हिस्सा थे. इस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 33.14 की औसत से 464 रन बनाए. लेकिन गंभीर एंड कंपनी अभी साई सुदर्शन को नंबर 3 पर खेलते देखना चाहती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद विदेशी लीग खेलने जाते हैं प्लेयर्स, BCCI लाने वाला है सख्त नियम

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पिनर्स को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि वह टीम के लिए चौथे स्पिनर की तलाश में है. इसके लिए मानव सुथार और हर्ष दुबे का ऑप्शन टीम के पास है. इन दोनों में से किसको अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिलेगा यह फिलहाल साफ नहीं है. 

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement