The Lallantop

पंत को गंभीर का अल्टिमेटम, मैच सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा

गंभीर ने बताया कि वो पंत को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं. उन्होंने पंत के साथ लंबी बातचीत की, जिसमें सीनियर प्लेयर के रूप में उनके व्यवहार और मैच का कंडीशन को समझने पर चर्चा हुई. उन्होंने जोर दिया कि पंत को गेम को बेहतर तरीके से पढ़ना होगा.

Advertisement
post-main-image
गंभीर ने कहा कि वो नहीं चाहते कि पंत अपने खेलने की स्टाइल बदलें. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत को अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले इंडियन टेस्ट टीम में वाइस कैप्टन के पद से हटा दिया गया और केएल राहुल को उनकी जगह उप-कप्तान बनाया गया है।
  • पंत की अटैकिंग बल्लेबाजी शैली और मैच की परिस्थिति को समझने में कमी की वजह से उनकी उप-कप्तानी छिनी गई, जिसके चलते हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे संवाद किया।
  • गौतम गंभीर ने पंत को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी शैली नहीं बदलनी चाहिए, लेकिन मैच की सिचुएशन का सम्मान करना महत्वपूर्ण है और भविष्य में पंत को ज्यादा जिम्मेदारी समझनी होगी।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले वाइस कैप्टन के पोजीशन से हटा दिया गया था. पर क्यों, इसकी वजह साफ नहीं थी. इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir ) ने इस पर अपनी राय रखी है. उन्होंने पंत को एक बड़ी सलाह भी दी है.

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वन-ऑफ टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. जहां पंत को लेकर उनसे सवाल किया गया. गंभीर ने कहा कि वो नहीं चाहते कि पंत अपने खेलने की स्टाइल बदलें. हेड कोच बोले,

“हमे उन्हें बदलना नहीं चाहते. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच की सिचुएशन का सम्मान करना बहुत जरूरी है.”

Advertisement
पंत को बैक किया

गंभीर ने ये भी बताया कि वो पंत को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं. उन्होंने पंत के साथ लंबी बातचीत की, जिसमें सीनियर प्लेयर के रूप में उनके व्यवहार और मैच का कंडीशन को समझने पर चर्चा हुई. उन्होंने जोर दिया कि पंत को गेम को बेहतर तरीके से पढ़ना होगा.

पिछले कुछ हफ्तों से ऋषभ पंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. टेस्ट टीम में उनकी उप-कप्तानी छीन ली गई. ये जिम्मेदारी अब केएल राहुल को सौंपी गई है.

ऋषभ पंत अपनी अटैकिंग और फ्लैंबॉयंट बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कई बार भारत को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई है. लेकिन कई बार जब टीम को संभालने की जरूरत होती है, तब भी वो बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो जाते हैं. ये उनकी ताकत और कमजोरी दोनों है.

Advertisement
टेस्ट में 43 का औसत

पंत अभी सिर्फ 28 साल के हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 49 मैचों में 3476 रन बनाए हैं. औसत करीब 43 का है और 8 शतक भी लगाए हैं. भारतीय विकेटकीपर बैटर्स में उनका टेस्ट रिकॉर्ड सबसे बेहतर माना जाता है.

लेकिन वनडे और T20 क्रिकेट में उनकी परफॉर्मेंस उतनी खास नहीं रही है. ODI में औसत 33.50 और T20 में सिर्फ 23.25 का है. गंभीर के कोच बनने के बाद वो व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंडिया टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए. केएल राहुल, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे प्लेयर्स को उनसे आगे खिलाया गया.

वीडियो: IPL से पहले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्या कदम उठाया?

Advertisement