The Lallantop

रियो पैरालंपिक में सोना जीतने वाले मरियप्पन पर आ रही है ये फिल्म

शाहरुख खान ने नए साल के पहले दिन इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ऐश्वर्या धनुष रजनीकांत की अगली फिल्म आ रही है. ये तमिल फिल्म, मरियप्पन थांगावेलू की बायोपिक है. इसका फर्स्ट लुक शाहरुख खान ने ट्वीट किया है.
https://twitter.com/iamsrk/status/815267686649167873
थांगावेलू जब पांच साल के थे तो वो अपने गांव पेरियावादागाम्पत्ति में स्कूल जा रहे थे, जो तमिलनाडु में सलेम से 50 किलोमीटर दूर है. तब एक बस से एक्सीडेंट हो गया. उनका सीधा पैर बस के नीचे आने से कुचल गया और उनकी टांग ख़राब हो गई. जो सही नहीं हुई.
2016 Rio Paralympics - Men's High Jump - T42 Final - Olympic Stadium - Rio de Janeiro, Brazil - 09/09/2016. Mariyappan Thangavelu of India competes on his way to winning the gold medal in the event. REUTERS/Ricardo Moraes FOR EDITORIAL USE ONLY. NOT FOR SALE FOR MARKETING OR ADVERTISING CAMPAIGNS.
Source-Reuters .

फिर साल 2016. रियो पैरालंपिक के पोडियम पर इस बार भारतीय थे. वही थांगावेलू. 20 साल के एथलीट मरियप्पन थांगावेलू. इन्होंने इत्ती ऊंची छलांग लगायी कि गोल्ड पर कब्जा कर लिया. थांगावेलू ने हाई जंप टी-42 में गोल्ड के लिए 1.89 मीटर की छलांग लगाई थी.
gold-1_100916-054204-279x400

उसी रोज़ वरुण भाटी ने भी इस ही कॉम्पीटिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस फिल्म से हमें मरियप्पन के बारे में और ज्यादा पता लगेगा. अब बस फिल्म का इंतज़ार है. फिल्म तमिल और अंग्रेजी में रिलीज होगी.

रियो पैरालंपिक में डबल धमाल, सोना भी हमारा कांसा भी

Advertisement

Advertisement
Advertisement