''जितने भी फैक्ट और मटीरियल हमारे रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं, उससे पता चलता है कि ये नरेंद्र मोदी पर बनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ है. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होने के साथ एक नेता और चल रहे आम चुनाओं में प्रत्याशी भी हैं. इसलिए उन पर बनी इस वेब सीरीज़ का प्रदर्शन रोकना होगा.''इसके पहले नरेंद्र मोदी पर बनी ओमंग कुमार डायरेक्टेड फिल्म को बैन करते समय ईसी ने कहा था कि ऐसी कोई भी फिल्म, जो चुनाव में किसी पॉलिटिकल व्यक्ति या पार्टी के लिए सहायक साबित हो सकती है, उसे इलेक्ट्रोनिक मीडिया में नहीं दिखाया जा सकता है. उसी ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस वेब सीरीज़ पर भी रोक लगाई है. इलेक्शन कमीशन का वो ऑर्डर आप नीचे देख सकते हैं:
'मोदी- जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन' में उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर तीन लोग नरेंद्र मोदी का रोल कर रहे थे. चाय बेचने वाले बालक मोदी का रोल मशहूर डांसर फैज़ल खान (डांस इंडिया डांस) कर रहे थे. मोदी की जवानी के दिनों में उनका किरदार निभा रहे थे आशीष शर्मा (लव सेक्स और धोखा). और आज के समय के मोदी का किरदार महेश ठाकुर (हम साथ साथ हैं) निभा रहे थे. इस सीरीज़ को डायरेक्ट किया था उमेश शुक्ला ने. उमेश इससे पहले 'ओ माय गॉड', 'ऑल इज़ वेल' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस सीरीज़ में कुल 10 एपिसोड थे, जो नरेंद्र मोदी के जीवन की शुरुआत से लेकर उनका अब तक सफर दिखा रहे थे. वीडियो देखें: फिल्मों के बाद अब पीएम मोदी की लाइफ पर वेब सीरीज बन रही है














