The Lallantop

ED ने केजरीवाल पर भरे कोर्ट में जो बताया, अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज की टेंशन बढ़ने वाली है?

Delhi Excise Policy Case में Arvind Kejriwal से जुड़े मामले में 1 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कई नई बातें पता चली हैं.

Advertisement
post-main-image
Delhi Excise policy case: ED के मुताबिक केजरीवाल ने पूछताछ में आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया. (फाइल फोटो: PTI)
author-image
संजय शर्मा

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में पूछताछ के दौरान अपनी पार्टी के नेताओं आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है. ऐसा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बताया है. दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले की 1 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर सुनवाई हुई. इस दौरान ED की तरफ से ASG (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) एसवी राजू और केजरीवाल की ओर से रमेश गुप्ता ने पैरवी की. ED ने कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ED बोली- 'अरविंद केजरीवाल गुमराह कर रहे'

ED के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि 'विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरव भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे और विजय नायर के साथ उनकी बातचीत सीमित थी'. विजय नायर आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व संचार प्रभारी हैं और शराब नीति मामले के आरोपियों में शामिल हैं. आजतक के संजय शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान CM अरविंद केजरीवाल कोर्ट में मौजूद थे. जब ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे, तो इस दौरान केजरीवाल चुप रहे.

ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने अभी तक अपने डिजिटल उपकरणों का पासवर्ड नहीं बताया है. वो अपना फोन भी नहीं दे रहे हैं. ED के मुताबिक जब भी केजरीवाल से कोई सवाल पूछा जाता है तो उनका जवाब होता है, 'मुझे नहीं पता...' ED ने कहा कि केजरीवाल जानबूझकर जांच को गुमराह कर रहे हैं. 

Advertisement

यहां पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल भेजे गए

15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत भेजे गए केजरीवाल

ED ने CM केजरीवाल को 21 मार्च की रात दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. 22 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ED की हिरासत में भेजा था. 28 मार्च को केजरीवाल की ED हिरासत चार दिन और बढ़ा दी गई थी. 1 अप्रैल को केजरीवाल की ED रिमांड का आखिरी दिन था. उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया और ED ने फिर उनकी कस्टडी मांगी. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा.

वीडियो: केजरीवाल की गारंटियां बताने के बाद पत्नी सुनीता ने INDIA गठबंधन से क्यों मांगी माफी?

Advertisement

Advertisement