The Lallantop

बख्श दो, सरहद पर खड़ा ये जवान गोलियों से नहीं गालियों से मर जाएगा

विक्टिम को ही विलेन बनाने की इतनी जल्दी क्यों है? जांच शुरू तो होने दो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोमवार शाम से ही मीडिया और सोशल मीडिया गुलज़ार है. बॉर्डर पर डटे BSF जवान तेज बहादुर यादव ने कच्चा माल सप्लाई कर दिया है. उसका अपलोड किया गया वीडियो 70 लाख से ऊपर व्यू उठा चुका है. जवान ने दूसरे वीडियोज़ में सूखी रोटी और पनीली दाल भी दिखा दी. होम मिनिस्ट्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं. BSF की तरफ से भी जवाब आ गया है. कि इस जवान का करियर अनुशासनहीनता की जाती जागती मिसाल है. लेटेस्ट अपडेट ये है कि जवान की ड्यूटी बदल दी गई है. प्लंबर ड्यूटी में लगाया गया है. और उस पर वीडियो डिलीट करने का भारी दबाव बनाया जा रहा है. तो देखो कि एक्शन का रिएक्शन शुरू हो चुका है. सभी अपना काम कर रहे हैं. लेकिन इस बीच सबसे अजीब जो चीज देखने में आई है, वो है हमारा अपना व्यवहार. मतलब सर्दी में अंगीठी के सामने मूंगफली बढ़िया हरी चटनी के साथ खा रहे, या रजाई के अंदर से ट्वीट, फेसबुक पोस्ट कर रहे लोग. जिनको न जांच से मतलब है न फैसले से. जज बनकर बैठे और जवान की कुंडली अपनी कल्पनाशक्ति से बनाकर पेश कर दी. मतलब जांच की जरूरत ही नहीं है, दोषी ये फौजी ही है. 60 बताओ. इस फौजी की उम्र भी 60 साल नहीं होगी. 2
देखो इस कहानी में देशभक्ति से जुड़ा हर मसाला है. सेना है. बॉर्डर है. कश्मीर का माइनस डिग्री वाला टेम्प्रेचर है. मुसीबतों और दुश्मनों से एक साथ लड़ता फौजी है. लेकिन एक कमी है. भारी वाला ब्लंडर. वहां शहीद नहीं है. हमको फौजी सिर्फ शहीद पसंद है. अपनी समस्या बताता है तो अच्छा नहीं लगता. वो अगर पानी जैसी दाल खा रहा है तो दारू पीकर नंगा नाच भी तो करता है. अगर 11 घंटे ठंड में खड़ा रहकर हमारी हिफाजत कर रहा है तो अपने सीनियर्स से बदसुलूकी भी तो की है. हमारे पास सौ लॉजिक हैं उसको विलेन साबित करने के. हम खोज रहे हैं इसकी सर्विस के दौरान की छोटी से छोटी गलती. ताकि उल्टे यही अपने जाल में फंस जाए.
लेकिन गुरू इसकी सौ गलतियां निकल आएं, वो पानी जैसी दाल और सूखी रोटी तो नहीं बदलेगी. तेज बहादुर ने न्यूज चैनलों से बातचीत में ये भी बताया है कि उसे 16 बार सम्मानित किया जा चुका है. एक बार गोल्ड मेडल भी मिला है. अगर शराब पीकर पागलपन सवार हो जाता है इस पर तो बॉर्डर जैसी संवेदनशील जगह पर क्यों लगाया गया है सुरक्षा के लिए. कम से कम इसकी जांच की गुंजाइश तो है. बिना जांच बिना केस फैसला ऑन द स्पॉट. दिमाग में बॉबी देओल की क्रांति फिल्म चलाकर बैठे हैं हम. थोड़ी ठंड रखो भाई. फौज के नियम कायदे बड़े कड़े होते हैं. अनुशासन वहां पहले नंबर पर आता है. तो फौजी के खिलाफ एक्शन तो लिया जाता है, लिया जाएगा. लेकिन जो आरोप उसने लगाए हैं उनकी भी तो जांच हो जाने दो. पता तो लगे कौन बड़ा विलेन है. ऐसे क्विक रिएक्शन देने के चक्कर में हम कहीं अपने उन हीरोज़ का गला तो नहीं घोंट रहे जो बॉर्डर पर खड़े होने के अलावा चुनाव जितवाने में भी काम आते हैं.
तेज बहादुर यादव से जुड़ी अपडेट्स पढ़ें: तेज बहादुर शराबी, बदतमीज़ और आदतन अनुशासनहीन: BSF BSF जवान ने अफसरों की पोल खोल दी, देशभक्तों को ये वीडियो देखने चाहिए  

Advertisement
Advertisement