असम से मिजोरम राज्य में कुत्तों की तस्करी का मामला सामने आया है (Dog Smuggling Assam Mizoram). यहां वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक गाड़ी के अंदर 40 से ज्यादा कुत्ते मिले थे. इसके बाद डॉग स्मगलिंग के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.
असम से मिजोरम में कुत्तों की बड़ी तस्करी, बोरी में भर कर मांस व्यापारियों को बेचने वाले थे आरोपी
Dog Smuggling: कुत्तों को पकड़कर Assam से Mizoram ले जाया रहा था. पुलिस ने बताया है कि तस्कर कुत्तों का मांस बेचते हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े दिलीप कुमार सिंह की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बराक घाटी में करीमगंज और कछाड़ जिले की सड़कों पर घूम रहे कुत्तों को पकड़ कर उन्हें पड़ोसी राज्य मिजोरम में बेचा जा रहा था. पुलिस ने बताया है कि यहां कुत्तों का मांस काफी महंगा बिकता है, इसलिए मुनाफा कमाने के चक्कर में कुत्तों की तस्करी की जा रही है. बकौल पुलिस, तस्कर कुत्तों को गाड़ियों में लादकर मिजोरम ले जाते हैं और काफी ज्यादा मुनाफा कमा लेते हैं.
ये भी पढ़ें: 'या तो कुत्ता रहेगा या मैं...' तलाक तक जा पहुंची कुत्ते का बर्तन साफ करने की लड़ाई
पुलिस को एक मुखबिर से कुत्तों की तस्करी की जानकारी मिली थी. बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की गई. गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक गाड़ी दिखी. इस गाड़ी के अंदर 40 से ज्यादा कुत्तों को ले जाया जा रहा था. कुत्तों को बोरियों में बंद करके रखा गया था. कुत्तों की बरामदगी के बाद पुलिस ने 3 लोगों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि वो इन कुत्तों को मिजोरम भेजने वाले हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
इससे पहले सितंबर 2023 में मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में 1 दर्जन से अधिक कुत्तों की तस्करी का पता चला था. AHAM नाम के एक NGO के सदस्यों ने इन कुत्तों को तस्करी से बचा लिया था. कुत्तों को कार की पिछली सीट पर बोरियों में बांध कर रखा गया था. इस मामले में 1 आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी. आरोपी ने बताया था कि वो इन कुत्तों को जिस व्यक्ति को बेचने वाले थे वो कुत्तों के मांस का व्यापारी है.
वीडियो: लिफ्ट में कुत्ता ले जा रहा था शख्स, महिला से लड़ाई हो गई












