The Lallantop

मीशो का शेयर 6 महीने में 65% भागा, जानिए अभी कहां तक जा सकता है

Meesho Shares Surge 65%: मीशो के शेयरों में 22 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 12% की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी के शेयर बढ़कर 244.80 रुपये पर पहुंच गए. आगे का अनुमान भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
पिछले 3 महीने में मीशो का शेयर 38% उछला है (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मीशो लिमिटेड के शेयरों में पिछले छह महीनों में 65% की वृद्धि हुई है और ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस 24% बढ़ाकर 260 रुपये कर दिया है।
  • मीशो में तेजी का कारण विक्रेताओं और खरीदारों की संख्या में क्रमशः 81% और 29% की वृद्धि, साथ ही राजस्व विस्तार और मार्जिन सुधार के लिए कंपनी के मजबूत विकास अनुमान हैं।
  • मीशो के शेयरों की बढ़ती कीमत और बाजार पूंजीकरण के चलते निवेशकों की रूचि में वृद्धि हुई है, जो कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य के विकास को प्रभावित कर सकती है।

पिछले 6 महीने में ई-कॉमर्स कंपनी मीशो लिमिटेड के शेयरों में 65% का उछाल आया है. लेकिन असली पिक्चर अभी बाकी है. दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस का कहना है कि कंपनी के शेयरों में आगे भी तेजी की उम्मीद है. यूबीएस ने मीशो के शेयर का टारगेट प्राइस को 24% बढ़ा दिया है. यूबीएस का अनुमान है कि मीशो का शेयर 260 रुपये तक जा सकता है. पहले ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 210 रुपये तय किया था (Meesho Shares Surge 65%).

Advertisement

बिजनेस टुडे के मुताबिक मंगलवार 22 सितंबर को शुरुआती कारोबार में मीशो के शेयरों में 12% की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी के शेयर बढ़कर 244.80 रुपये पर पहुंच गए. पिछले सत्र (21 सितंबर) में यह 219.05 रुपये पर बंद हुए थे. इसके साथ ही ऑनलाइन रिटेल कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये हो गया.

ये भी पढ़ें: जिसके पास टाटा संस का एक शेयर भी है उसका करोड़पति बनना तय है, जानें कैसे

Advertisement
तीन महीने में 38% उछली कीमतें

मीशो कंपनी के शेयरों की कीमतें तीन महीनों में 38% बढ़ी हैं. शेयर का आरएसआई यानी रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 64.4 रहा. यह दर्शाता है कि चार्ट पर शेयर न तो ओवरसोल्ड है और न ही ओवरबॉट. 

आरएसआई शेयर की कीमत की तेजी या गिरावट की ताकत बताने वाला एक टेक्नीकल इंडिकेटर है. यह स्केल 0-100 होता है. ब्रोकरेज फर्म ने राजस्व विस्तार और मार्जिन सुधार दोनों के लिए मजबूत उम्मीदों का हवाला देते हुए अपने मध्यम अवधि के विकास के अनुमानों को बढ़ाया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि मीशो के विक्रेता और खरीदारों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. वित्त वर्ष 2026-2027 की पहली तिमाही में विक्रेताओं की संख्या पिछले साल की तुलना में 81% बढ़कर 10 लाख 40 हजार हो गई. इसी तरह से खरीदारों की संख्या में 29% का इजाफा हुआ. इस दौरान खरीदारों की संख्या 27.4 करोड़ तक पहुंच गई.

Advertisement

इसके अलावा स्टॉक-कीपिंग यूनिट्स (किसी कंपनी के पास बिकने वाले प्रोडक्ट्स के वैरिएंट) और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. इन बातों से कंपनी की तरक्की की रफ्तार अच्छी रहने का संकेत मिलता है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: IIT Bombay के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का पूरा मामला क्या है?

Advertisement