The Lallantop

मिलिंद सोमन ने Vim लिक्विड का ऐड किया, लोगों ने कंपनी को दौड़ा लिया!

कंपनी ने कहा - "अरे मज़ाक कर रहे थे"

Advertisement
post-main-image
विम के नए ऐड पर क्या बवाल हो रहा है? (फोटो- यूट्यूब/Vim India Official)

बर्तन धोने का साबुन बनाने वाला ब्रांड विम इन दिनों खूब चर्चा में है (Dishwashing Soap Vim Black Ad Controversy). उन्होंने हाल ही में एक ऐड लॉन्च किया था जिसको लेकर कंपनी को खूब ट्रोल किया गया. लोगों ने उस ऐड को ‘सेक्सिस्ट’ बताया. अब कंपनी ने गलती को कवर अप करने के लिए कहा है कि वो तो मजाक था. ये ऐड कंपनी के नए प्रोडक्ट विम ब्लैक का है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले जानते हैं वायरल ऐड के बारे में. विम ब्लैक के ऐड में बर्तन धोने वाले लिक्विड की काले रंग की बोतल दिखाई गई है. उस पर लिखा है ‘पुरुषों के लिए’ दुनिया का पहला डिशवॉशिंग लिक्विड. ऐड में एक आदमी बताता है कि वो अपनी मां की बर्तन धोने में मदद करता है. इस पर मॉडल मिलिंद सोमन उसकी तारीफ करते हैं और फिर उसे विम ब्लैक देते हैं. प्रोडक्ट की टैग लाइन में लिखा गया है कि ये पुरुषों के लिए है. इससे बर्तन साफ करना आसान होगा और डींग मारने का मौका भी मिलेगा. 

ऐड की इस 'सेक्सिस्ट' टोन के लिए लोगों ने कंपनी को जमकर ट्रोल किया. कई लोगों ने ऐड का मजाक उड़ाया. कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐड में ‘सटायर’ है. इसके साथ ही मिलिंद सोमन को भी ऐसे ऐड 

Advertisement

का समर्थन करने के लिए ट्रोल किया गया.

विम ने क्या सफाई दी?

इसके बाद रविवार, 11 दिसंबर को विम कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा,

“वो एक मजाक था. हम ब्लैक विम के बारे में सीरियस नहीं हैं, लेकिन हम घर पर काम करने वाले पुरुषों के बारे में बहुत सीरियस हैं.”

Advertisement

एक दूसरे पोस्ट में विम ने लिखा-

“प्रिय पुरुषों, हम आपको एक छोटी सी बात बताना भूल गए- बर्तन धोना सबके लिए एक जैसा है तो लिक्विड भी एक होगा ना. आपको रसोई में जाने के लिए किसी नई बोतल की जरूरत नहीं है. बस इतना एहसास होना चाहिए कि ये आपके काम भी हैं. क्यों न घर के काम खुद किए जाएं और डींगें मारना कम कर दिया जाए.” 

पोस्ट में लिखी गई सारी बातें ऐड के कॉन्सेप्ट से काफी अलग हैं. इस सफाई पर एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा,

“सच हम सब जानते हैं ! बैकलैश के बाद अपनी क्रिएटिव सोच को छिपाने का अच्छा तरीका है.”

एक अन्य यूजर ने लिखा,

“क्या आप अपने बेवकूफी भरे आइडिए को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं जो कि फ्लॉप हो चुका है?”

कई अन्य यूजर्स ने भी इस पोस्ट को गलती छिपाने के लिए चला दांव बताया. बता दें विम पहले अपने कई ऐड्स के जरिए ये मैसेज देता रहा है कि घर का काम अकेले महिलाओं का काम नहीं है. इस बार दांव उल्टा पड़ गया. 

गुजरात चुनाव के नतीजों से पहले ही 'राष्ट्रीय पार्टी' बन गई AAP? वायरल पोस्टर कितना सही?

Advertisement