ऑस्ट्रियाई आल्प्स के ऊपर पैराग्लाइडिंग कर रही एक महिला हवा में हुई एक भयानक दुर्घटना में बाल-बाल बच गई. एक छोटा टूरिस्ट प्लेन महिला के ग्लाइडर के बीच से गुजरते हुए कैनोपी को चीर गया. उसके फटने से उनका सारा कंट्रोल टूट गया और महिला काफी तेजी से नीचे गिरने लगी. घटना का वीडियो फर्स्ट पर्सन कैमरा में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल है.
महिला का पैराशूट चीर गया विमान, आसमान से गिरकर भी जिंदा बची, वीडियो सांस रोक देगा
Plane rips through womans parachute Viral video: महिला का नाम सबरीना हैं. वो 44 साल की हैं और अनुभवी पैराग्लाइडर हैं. शनिवार, 23 मई को सबरीना उत्तरी ऑस्ट्रिया के खूबसूरत श्मिटेनहोहे पहाड़ के पास उड़ान भर रही थीं. तभी ये घटना हुई. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है.


महिला का नाम सबरीना हैं. वो 44 साल की हैं और अनुभवी पैराग्लाइडर हैं. शनिवार, 23 मई को सबरीना उत्तरी ऑस्ट्रिया के खूबसूरत श्मिटेनहोहे पहाड़ (Schmittenhöhe mountain) के पास उड़ान भर रही थीं. तभी ये घटना हुई. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. साथ ही लिखा है,
“मुझे सच में अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं यहां बैठकर यह टाइप कर रही हूं. कुछ जख्मों और पूरे शरीर में मामूली चोट के अलावा, मुझे असल में और कुछ नहीं हुआ है.”
घटना के वीडियो में दिख रहा है कि सबरीना एक पहाड़ से भागते हुए आसमान की तरफ जाती है. जमीन से दूर. उनका कैमरा सब रिकॉर्ड कर रहा होता है कि तभी एक प्लेन पीछे से आता है. और उनकी कैनोपी को चीरते हुए निकल जाता है, जिससे पैराग्लाइडर का विंग (पंख) फट जाता है. इससे सबरीना तीजे से घूमते हुए नीचे की तरफ गिरने लगती हैं. उनका फटा हुआ शूट भी इस बीच उनसे चिपक जाता है.
लेकिन वो जैसे-तैसे हिम्मत जुटाती हैं. कंट्रोल पाने की कोशिश करती हैं. और पहाड़ों से टकराने से ठीक पहले अपना इमरजेंसी पैराशूट भी खोल लेती हैं. कुछ देर बाद नीचे जमीन पर उतर आती हैं.
कई यूजर्स ने इमरजेंसी के दौरान सबरीना की सूझबूझ की तारीफ की. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सबरीना को बाद में एक पुलिस हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया. वहां से उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया.
अधिकारियों ने बताया कि टूरिस्ट प्लेन 28 साल का एक पायलट चला रहा था, जो घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया था. पायलट ने दावा किया कि उसके पास पैराग्लाइडर से बचने का कोई रास्ता नहीं था.
सबरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैराग्लाइडिंग से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किए हैं. कहीं वो बर्फीले पहाड़ों पर उड़ने का मजा ले रही है, तो कहीं हरे-भरे पहाड़ों के बीच. लेकिन इस घटना के वीडियो ने उन्हें पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना दिया है.
वीडियो: छत्तीसगढ़ में पेंशन की खातिर, 90 साल की सास को पीठ पर लादकर महिला मीलों पैदल चली


















