Delhi में न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉ. नवीन खिची को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी बेबी केयर सेंटर (Baby Care Centre) में 25 मई की रात आग लगी थी जिसमें सात बच्चों की जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद डॉक्टर नवीन खिची फरार चल रहे थे. आरोपी डॉक्टर को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली के बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, आग लगने से सात बच्चों की हुई थी मौत
दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक Naveen Khichi को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से ही हुई है.

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में जब ये हादसा हुआ तब बेबी केयर सेंटर में 12 नवजात थे. इनमें से 7 बच्चों की मौत हो गई. 5 बच्चों का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस नवीन से पूछताछ कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवीन के दिल्ली में कई बेबी सेंटर चलाते हैं.
घटना को लेकर DCP शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा,
पहले भी हुई लापरवाही"हमें पता चला कि अस्पताल की NOC भी 31 मार्च को समाप्त हो गई थी और अस्पताल को 5 बेड तक की अनुमति थी लेकिन उन्होंने 10 से अधिक बेड लगाए थे. साथ ही उनके पास फायर एग्जिट सिस्टम भी नहीं था. इसलिए इन सब को देखते हुए हमने FIR में IPC की धारा 304 और 308 जोड़ दी है और हमने इसके निदेशक डॉ. नवीन किची को गिरफ्तार कर लिया है. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों में से एक डॉक्टर आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. नवीन खिची के बेबी केयर सेंटर का आपराधिक लापरवाही का इतिहास रहा है. इससे पहले साल 2021 में नवीन खिची एंड केयर- न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, विवेक विहार फेज वन के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. इस दौरान IPC की धारा 325, 506, 34 और किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की सुरक्षा और देखभाल) की धारा 75 के तहत FIR दर्ज की गई थी. इस FIR में नवीन खिची के खिलाफ नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और केस हिस्ट्री में हेराफेरी करने का आरोप था. ये FIR हाथरस के एक दंपति ने दर्ज कराई थी, जिन्होंने अपने नवजात बच्चे को इस अस्पताल में भर्ती कराया था.
दरअसल, अस्पताल में बच्चे का बायां हाथ टूट गया था. दंपत्ति ने जब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उन्हें पता चला कि एक नर्स उनके बच्चे को पीट रही थी, जिससे उसकी हड्डी टूट गई. इसकी शिकायत किए जाने के बाद नवीन खिची ने दंपत्ति को धमकी दी थी.
ये भी पढ़ें: '3 दिन का बच्चा पैसे मांगकर भर्ती कराया... ' दिल्ली के बेबी केयर सेंटर की आग इन लोगों को 'बड़ा दर्द' दे गई
लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाईबताते चलें कि घटना को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव नरेश कुमार को निर्देश भेजे हैं. लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लोगों के नाम देने के लिए कहा गया है. साथ ही घायल बच्चों का मुफ्त इलाज और मृतकों-घायलों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.
वीडियो: मोदी, केजरीवाल, राम मंदिर पर क्या बोली पब्लिक?












