The Lallantop

वर्ल्ड कप 2019 के मैदान में कूदने के लिए 10 फौजें तैयार हैं, मिलेंगे नहीं?

वर्ल्ड कप से जुड़ी वो खबर जो आपके बहुत काम आने वाली है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महीना भर और रुकिए. बस ये शुरू ही होने वाला है. अरे वही जिसका इंतजार हम सभी हो है. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज़ 30 मई को हो रहा है. 25 अप्रैल तक वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली हर टीम को अपनी 15-सदस्यीय टीम का ऐलान करना था. यानी इस दिन तक आईसीसी को ये लिस्ट थमानी थी और 10 की 10 टीमों ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है. इस बार के वर्ल्ड कप का फॉरमेट अलग है. 10 टीमें हैं और इस बार कोई ग्रुप सिस्टम नहीं है. 10 की 10 टीमों को राउंड रोबिन फॉरमेट में एक दूसरे से साथ मैच खेलने हैं. यानी हर टीम दूसरी टीम के साथ मैच खेलेगी. यानी ऐसे में कुल 45 मैच होंगे और इसमें से टॉप 4 टीमें फिर नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी. टूर्नामेंट के इस फॉरमेट को राउंड रोबिन फॉर्मेट कहा जाता है. 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप इसी फॉर्मेट में हुआ था. यहां से फिर दो टीमें फाइनल और बाकी की दो तीसरे और चौथे स्थान के लिए उतरेंगी. इस बार के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का क्राइटीरिया भी बदला गया था. 14 टीमों की वजाए 10 टीमें खेल रही हैं. फिर चूंकि इंग्लैंड में ये हो रहा है तो वो जाहिर तौर पर सबसे पहले वर्ल्ड कप में पहुंची टीम है. फिर आईसीसी रैंकिंग में टॉप 7 टीमों को जगह मिली. इसके बाद दो ही टीमों को क्वालिफाई करना था. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों ने जिम्बाब्वे, आरयलैंड, P&G, नीदरलैंड्स, हॉन्ग कॉन्ग और स्कॉटलैंड के साथ क्वालिफायर्स खेलकर वर्ल्ड कप में जगह पाई है. कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें वर्ल्ड कप में टीम जगह नहीं मिली हैं. इनमें इंडिया से ऋषभ पंत और अंबती रायडू, ऑस्ट्रेलिया से पीटर हैंड्सकॉम्ब और जोश हेजलवुड, श्रीलंका से निरोशन डिकवैला और दिनेश चंडीमल, विंडीज से कीरन पोलार्ड और सुनील नारायण, इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर हैं और पाकिस्तान से मोहम्मद आमिर और आसिफ अली हैं. एक नजर डालिए 10 टीमों पर- 1. इंडिया India 2. इंग्लैंड England 3. पाकिस्तान Pakistan 4. श्रीलंका Lanka 5. साउथ अफ्रीका South Africa 6. ऑस्ट्रेलिया Australia 7. न्यूजीलैंड Kiwi 8. अफगानिस्तान Afghanistan 9. वेस्टइंडीज Windies 10. बांग्लादेश Bangladesh अगर वर्ल्ड कप का शेड्यूल अभी तक न देखा हो तो ये रहा- Untitled design (37) Untitled design (38)

Advertisement
Advertisement