The Lallantop

सरकार ने 14 फरवरी को 'काऊ हग डे' मनाने को कहा, लोगों के रिएक्शन पढ़ हंसी नहीं रुकेगी!

'गाय को हग करने से खुशी मिलेगी.'

Advertisement
post-main-image
14 फरवरी को काऊ हग डे मनाने का आग्रह. (फोटो- ट्विटर)

14 फरवरी 2023. ये दिन कुछ लोगों के लिए मंगलवार का दिन होगा. तो कुछ लोगों के लिए ये दिन ‘वेलेंटाइन डे’ (Valentine Day) होगा. प्यार के इजहार का दिन. इस दिन सरकार के भी कुछ प्लान्स हैं. 14 फरवरी के दिन सरकार ने ‘काऊ हग डे’ (Cow Hug Day) मनाने का आग्रह किया है. ‘वेलेंटाइन डे’ मनाने वाले अपने चाहने वालों को ‘हग’ कर प्यार का इजहार कर सकते हैं. तो कुछ लोगों के लिए गाय को ‘हग’ करने की व्यवस्था बनाई गई है. सबकुछ विस्तार से जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board of India) ने ‘काऊ हग डे’ को लेकर नोटिस जारी किया है. बोर्ड की तरफ से कहा गया,

“हम सभी जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. हमारे जीवन को बनाए रखती है. पशु धन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है. मां की तरह इसकी पौष्टिक प्रकृति के कारण इसे 'कामधेनु' और 'गौ माता' के रूप में जाना जाता है, जो मानवता को सभी धन प्रदान करती है.”

Advertisement

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने गाय के फायदे गिनाते हुए 14 फरवरी को ‘काऊ हग डे’ के रूप में मनाने का आग्रह किया.

इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘काऊ हग डे’’ को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं. एस आर शर्मा नाम के एक सज्जन ने ‘काऊ हग डे’ मनाने को लेकर एक डिसक्लेमर दे डाला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

“काऊ हग डे के चक्कर में लोग घायल हो सकते हैं, गौमाता के मूड का पता हो तभी हग करें.”

Advertisement

‘काऊ हग डे’ को लेकर दलजीत नाम के एक व्यक्ति ने लोगों को ऑप्शन दे डाले. दलजीत ने ट्वीट कर लिखा,

“जिनके पास काऊ ना हो तो क्या भैंस चलेगी.”

प्रवीण सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने ‘काऊ हग डे’ मनाने को लेकर अपना दुख सामने रख दिया. प्रवीण ने लिखा,

“कभी हग डे तो कभी मातृ-पितृ पूजन दिवस, अब आम आदमी करे तो क्या करे? कोई एक चीज निर्धारित करके हम पर थोपी जाए.”

एक भाई साहब तो काऊ हग डे मनाने को लेकर इतने सीरियस हो गए कि उन्होंने गूगल ट्रांसलेट कर डाला. मयंक नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा,

“इसको गूगल ट्रांसलेशन पर ले जाएंगे तो ‘काऊ हग दे’ हो जाएगा.”

वहीं एक शख्स ने ‘काऊ हग डे’ को लेकर लोगों को चेतावनी दे दी. फिलॉसफर नाम के यूजर ने लिखा,

“चेतावनी. गाय आपकी crush से कम नहीं है. वो भी पटखनी लगा सकती है. दिल में तो दर्द था ही, अब बदन दर्द का इंतजाम सरकार ने कर दिया है.”

14 फरवरी तो अभी एक हफ्ते दूर है. आपके कई प्लान हो सकते हैं. ‘काऊ हग डे’ मनाना है या ‘वेलेंटाइन डे’, ये आपका अपना फैसला होगा. बाकी प्यार बांटते रहिए.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मोहन भागवत ने जाति पर क्या कह दिया कि बवाल हो गया और RSS को सफाई देनी पड़ी?

Advertisement