The Lallantop

दिल्ली के मयूर विहार में झाड़ियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक युवक का शव झाड़ियों के बीच मिला है. उसके शरीर पर आधे कपड़े भी नहीं थे. परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है.

Advertisement
post-main-image
मृतक एक रात पहले से गायब था. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मयूर विहार में पार्किंग के पास झाड़ियों में 32 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बिरजू राय का शव सिर पर चोट के निशान और अधूरे कपड़ों के साथ मिला है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • बिरजू राय बुधवार रात से लापता था और परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि हो पाएगी, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

दिल्ली के मयूर विहार में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मृतक का शव झाड़ियों में मिला है. उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. दावा है कि शरीर पर भी पूरे कपड़े नहीं थे. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पार्किंग के पास झाड़ियों में मिला शव

मृतक की पहचान बिरजू राय के रूप में हुई है. उसकी उम्र 32 वर्ष बताई गई है. वह नोएडा के नया आवास इलाके में रहता था. उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. वे सब गांव में रहते हैं. नोएडा में रहकर वो ई-रिक्शा चलाता था और परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था.

इंडिया टुडे से जुड़े अमरजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बिरजू बुधवार, 28 अक्टूबर की रात से लापता था. जब वो घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. गुरुवार, 29 अक्टूबर को वह उसे ढूंढते-ढूंढते स्टार सिटी मॉल के पास बनी पार्किंग में पहुंचे. वहां झाड़ियों के बीच में बिरजू का शव था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लखनऊ ट्रिपल मर्डर का वीडियो आया, आरोपी ने पिस्टल में मैगजीन भरकर तीनों को गोलियां मारीं

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मयूर विहार थाना पुलिस को दी गई. टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा. परिजनों का कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे. उसके शरीर पर सारे कपड़े भी नहीं थे. उनका दावा है कि बिरजू की हत्या हुई है.

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के हालात और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है. इलाके में लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. पता किया जा रहा है कि बिरजू की हत्या हुई है या फिर किसी और परिस्थितियों में उनकी जान गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ये पता चल सकेगा.

Advertisement

वीडियो: 'बहन जी, आप बार-बार…’, आकाश आनंद ने मायावती से क्या सवाल किया?

Advertisement