The Lallantop

कल तक पोस्टर लगाने वाले आज खुद पोस्टर फाड़ रहे हैं

टिकट बंटवारा क्या से क्या करा देता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सियासत अजब चीज़ है. बकौल शायर बशीर बद्र इसमें कोई इनकार कहे तो इकरार समझना चाहिए. उत्तराखंड का ताज़ा घटनाक्रम इसकी नज़ीर है. सबसे पहली बात तो ये कि वहां पूरे के पूरे कुनबे पार्टी बदल कर भाजपा से कांग्रेस में जा रहे हैं ऊपर से टिकट बंटवारे के बाद वहां तमाम संभावित उम्मीदवारों की नाराज़गी दिख रही है.
वैसे तो उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेसियों के खफा होने की खबरें आ रही हैं, मगर राजधानी देहरादून में शनिवार को दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला. प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही पार्टी के प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. कांग्रेसी पार्टी दफ्तर पहुंचे और और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम नेताओं के पोस्टर फाड़े. जबकि इन्हीं कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले ही ये पोस्टर लगवाए थे.
16142925_1590387514309396_3325048382842785787_n
फोटो- फेसबुक

नाराज़ कांग्रेसियो ने घोषणा की कि इस चुनाव में वो कांग्रेस को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. साथ ही कई जगहों पर कांग्रेस के खत्म हो जाने की घोषणा की.
फोटो- फेसबुक
फोटो- फेसबुक

एक ओर तो राहुल गांधी इतनी मेहनत से फटे कुर्ते में पार्टी के प्रचार में लगे हैं और दुसरी तरफ उनकी ही पार्टी के लोग उनकी आशाओं पर पानी फेरने में लगे हैं. कहीं ऐसा न हो कि 2014 में बस भर सांसदों वाली पार्टी आगे चलकर कार भर जनप्रतिनिधिओं की पार्टी बन कर रह जाए.


ये भी पढ़ें :

सपा-कांग्रेस गठबंधन बनने से पहले ही लुड़ुस हो जाएगा!

Advertisement

दल बदलने से पहले नेता करें ये 5 काम, तब पक्का होगा टिकट और जीत

उस चीफ मिनिस्टर की कहानी जो गरीबी में मरा और यूपी में कांग्रेस बिखर गई

Advertisement

Advertisement
Advertisement