The Lallantop

सिर्फ 27 दिन रहे राजा का अरबों का खजाना! कब्र से निकला 120 किलो सोना और 20 लाख सिक्के

पुराने जमाने में राजा-महाराजा की कब्र के साथ बेशुमार कीमतें चीजें दफनाई जाती थीं. अब चीन के एक राजा की कब्र से 120 किलो सोना निकला है. साथ ही, 20 लाख सिक्के भी मिले हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस राजा ने सिर्फ 27 दिन राज किया था.

Advertisement
post-main-image
2000 साल पहले चीनी शासक 'ल्यू ही' ने केवल 27 दिन शासन किया था. (फोटो wikipedia/ सांकेतिक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चीनी राजा ल्यू ही की कब्र से 20 लाख ब्रॉन्ज़ के सिक्के और 120 किलो सोना मिला है, जो अब तक का सबसे बड़ा पुराना चीनी मुद्रा और सोने का खजाना माना जाता है।
  • मार्च 2011 में सुरंग दरार की सूचना मिलने के बाद पांच वर्षों तक खुदाई कर इतिहास में ल्यू ही की कब्र की खोज की गई, जो चोरी से शुरू हुई जांच का परिणाम है।
  • इस खोज से हैंन डायनेस्टी के इतिहास में पुनः रुचि पैदा हुई है और आर्कियोलॉजिस्ट्स ने इस रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए अध्ययन जारी रखने का निर्णय लिया है।

आज से 2000 साल पहले चीन में एक बादशाह हुआ करते थे. लेकिन उसके शासन से ज्यादा उस राजा का पतन याद रखा गया. उस राजा ने चीन पर केवल 27 दिन ही राज किया. उसके बाद उन्हें गद्दी से हटा दिया गया. लेकिन अब उनके ही कब्र से आर्कियोलॉजिस्ट (archaeologist) को 20 लाख ब्रॉन्ज़ के सिक्के और 120 किलो सोना मिला है. आज के बाजार मूल्य में देखें तो सोने की कीमत 165 करोड़ के करीब बनती है. आर्कियोलॉजिस्ट वो शोधकर्ता होते हैं जो पुरानी इमारतों और अवशेषों का अध्ययन करते हैं. 

Advertisement

वेबसाइट आर्कियो न्यूज़ की एक रिपोर्ट है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी राजा ‘मार्किस ऑफ़ हाईहुन’ जिन्हे ‘ल्यू ही’ भी कहते हैं, उनकी कब्र से ये खजाना मिला है. बताया गया कि ये चीन में हुए अब तक की सबसे ज़रूरी खोज में एक है. इस खोज ने ‘हैन डायनेस्टी’ को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. 

खोज शुरू कैसे हुई? 

इस खोज की कहानी भी दिलचस्प है क्योंकि इसकी शुरुआत एक चोरी से हुई थी. मार्च 2011 में, जियांग्शी प्रांत की राजधानी नानचांग के गुआन्क्सी गांव के पास रहने वाले लोगों ने एक पहाड़ के पास एक संदिग्ध सुरंग देखी. शोधकर्ता तुरंत उस जगह पहुंचे, जहां उन्हें लुटेरों का खोदा एक रास्ता मिला. यह रास्ता ज़मीन के नीचे लगभग 15 मीटर तक था. पता लगा कि एक मकबरे के बाहरी लकड़ी के कक्ष तक वो रास्ता पहुंचता है. 

Advertisement

फिर क्या? पांच साल तक खुदाई हुई तब जाकर इस साइट का पता चला.  

ये भी पढ़ें: Gen Z का गोल्ड लव पुरानी जनरेशन की आंखें खोल देगा!

खोज में क्या-क्या मिला?

ल्यू ही 74 ईसापूर्व में हैन डायनेस्टी के राजा बने थे. दरबार के लोगों ने उनपर आरोप लगाया कि वे फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उन्हें गद्दी से उतार दिया गया. केवल 27 दिन उन्होंने राजपाट संभाला. गद्दी से हटाए जाने के बाद उन्होंने महज़ आम जनता की तरह अपना जीवन जीया था. आखिर में उनके नाम रह गया सिर्फ एक कब्र जिसकी खोज अब हुई है. 

Advertisement

साइट से 10 टन से ज़्यादा पुराने ब्रॉन्ज़ के सिक्के मिले जिनकी कुल संख्या लगभग 20 लाख है. यह किसी एक मक़बरे से मिली पुरानी चीनी मुद्रा का अब तक का सबसे बड़ा ज़खीरा है. 115 से 120 किलोग्राम सोना मिला है. कब्र में दफनाई गई 480 से ज्यादा चीजें सोने से बनी थीं, जिनका वजन 120 किलो तक है. इसके अलावा, ब्रॉन्ज़ का एक ड्रेसिंग मिरर और हज़ारों बांस की पट्टियां मिलीं जिन पर 'एनालेक्ट्स' (Analects) का एक संस्करण सुरक्षित है.

वीडियो: साइंसकारी: चीन का Asteroid Mission ब्रह्मांड का सबसे बड़ा राज खोल देगा?

Advertisement